सौरव गांगुली की तबियत में हुआ सुधार, आज मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की तबीयत में सुधार हुआ है। जानकारी के अनुसार वह अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं जिसके चलते उन्हें आज यानी शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। बता दें कि उन्हें इलाज के लिए कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। यदि बात करें अस्पताल के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी की तो उन्होंने बताया कि गांगुली के स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है। साथ ही कहा कि अगर उनकी स्वास्थ जांच समान्य रही तो उन्हें शनिवार को छुट्टी दी जा सकती है।

आपोलो अस्पताल के स्वास्थ अधिकारी ने सौरव गांगुली के स्वास्थ को लेकर बताया कि, “गांगुली की तबीयत स्थिर है। उन्होंने शुक्रवार की रात में अच्छी नींद ली और सुबह में हल्का नाश्ता भी किया। इसी के साथ उन्होंने कहा कि गांगुली की तबीयत स्थिर है। उन्होंने शुक्रवार की रात में अच्छी नींद ली और सुबह में हल्का नाश्ता भी किया।”

LIVE TV