सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पापा को लेकर दिया बड़ा बयान

मुंबई : बॉलीवुड दुनिया में कई ऐसी हस्तियां हैं जो देश की राजनीति में भी खासी रुचि रखती हैं। लेकिन हर मुद्दे पर अपना स्टैंड रखती हैं। जहां कई बॉलीवुड दिग्गज तो राजनीति में काफी लंबे समय से सक्रिय हैं।

सुनाक्षी

अब देखा जाये तो सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस ज्वॉइन करने पर एक बयान दिया है। लेकिन सोनाक्षी सिन्हा अपने पिता के कांग्रेस ज्वाइन करने से खासी खुश हैं। वहीं सोनाक्षी का कहना हैं की मेरे पिता को यह निर्णय काफी पहले ले लेना चाहिए था।

…तो इस वजह से हवन में आहूति के समय बोला जाता है ‘स्वाहा’

बता दें की सोनाक्षी का कहना हैं की अगर आप किसी जगह खुश नहीं है तो उस जगह को छोड़ देना ही बेहतर है। मैं उम्मीद करती हूं वो कांग्रेस ज्वाइन करके जनता के लिए ज्यादा अच्छा काम कर पाएंगे और किसी के दबाव में भी नहीं रहेंगे।

शत्रुघ्न सिन्हा काफी लंबे समय तक बीजेपी के साथ जुड़े रहे, लेकिन बुधवार को उन्होंने बीजेपी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। जहां इस पर सोनाक्षी ने कहा- मेरे पिता वरिष्ठ नेता हैं। और वो बीजेपी के साथ शुरू से जुड़े हुए थे।

जहां उन्होंने जयप्रकाश नारायण से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी जी के साथ काम किया है। मेरे पिता की पार्टी के अंदर बहुत इज्जत थी। पार्टी में एक ऐसी लॉबी है जिसको लंबे समय से सम्मान नहीं दिया जा रहा था।

देखा जाये तो उनको सिर्फ नजरअंदाज किया जा रहा था। सुनाक्षी का कहना हैं की मेरे पिता ने ये निर्णय देर से लिया है. उन्हें ये फैसला काफी पहले ले लेना चाहिए था।

दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा दो बार से बिहार की पटना साहिब सीट से सांसद रहे हैं। लेकिन उनके बागी तेवर के चलते इस बार इस सीट से लड़ने का मौका नहीं दिया गया हैं। अब वो कांग्रेस की तरफ से पटना साहिब से चुनाव लड़ सकते हैं।

वही इस बार लोकसभा चुनाव में कई बड़े बॉलीवुड सितारे चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। देखा जाये तो एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। वहीं जया प्रदा भी इस बार उत्तर प्रदेश में बीजेपी के टिकट पर रामपुर से चुनाव लड़ रही हैं।

 

LIVE TV