शर्मीली सोनाक्षी का नया अंदाज आया सामने, अपने चाहने वालों के लिए बिखेरी ‘बूंदे’

सोनाक्षीमुंबई। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सोनाक्षी सिन्‍हा सोशल मीडिया पर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। अपने फैंस के लिए वह अपनी छुट्टियों की तस्‍वीरें, डब्‍शमैश वीडियो और पोस्‍ट डालती रहती हैं। इस बार उन्‍होंने अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए कुछ अलग किया है।

इस बात को सभी जानते हैं कि एक्‍टिंग के अलावा एक्‍ट्रेस को गाने का बहुत शौक है। इस बार उन्‍होंने अपने इसी शौक को अलग अंदाज में सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सोनाक्षी ने हाल ही में अपने इंस्‍टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह गाना गाती नजर आ रही हैं।

यह एक अंग्रेजी गाना है। ट्रेन एल्‍बम का ‘ड्रॉप्‍स ऑफ जुपिटर’ गाने में खोई नजर आ रहीं एक्‍ट्रेस। इस गाने के ओरिजिनल ट्रैक को ग्रैमी अवार्ड से नवाजा जा चुका है। फैंस ने सोनाक्षी के इस टैलेंट को काफी सराहा है। कई यूजर ने उनकी आवाज की भी तारीफ की है। अबतक इस वीडियो पर साढ़े तीन लख से भी ज्‍यादा लाइक्‍स मिल चुके हैं।

सोनाक्षी ने सरगम की दुनिया में पहली बार कदम नहीं रखा है। इससे पहले भी व‍ह गाना गा चुकी है। आधिकारिक तौर पर वह बॉलीवुड में दो गाने गा चुकी हैं। ‘आज मूड इश्‍कोहॉलिक है’ से उन्‍होंने गाना गाने में डेब्‍यू किया था। उनका दूसरा गाना उनकी फिल्‍म तेवर से ‘लेट्स सेलिब्रेट’ था।

आजकल एक्‍ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्‍म ‘इत्‍तेफाक’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। इस फिल्‍म में वह एक्‍टर सिद्धार्थ मल्‍होत्रा के अपोजिट नजर आएंगी। इसके अलावा वह ‘नूर’ में भी नजर आने वाली हैं।

 

Drops of jupiter ❤️ #afternoonmusings #alltimefavourite

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on Mar 1, 2017 at 12:13am PST

LIVE TV