बहन सोनम को लेकर बहुत प्रोटेक्‍टिव हैं अर्जुन

सोनम कपूरमुंबईअर्जुन कपूर की फिल्म मुबारकां जल्‍द ही रिलीज होने वाली है। मुबारकां की रिलीज से पहले अर्जुन और मुबारकां की टीम फिल्‍म के प्रमोशन में जुटी हुई है। फिल्‍म के प्रमोशन के लिए दो दिन पहले एक इवेंट रखा गया था। इस इवेंट के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अर्जुन को बहन सोनम कपूर के लिए अपनी फीलिंग्स बयां करनी पड़ी।

फिल्म मुबारकां के प्रमोशन के लिए स्‍पेशन संगीत सेरेमनी रखी गई थी। इस इवेंट में फिल्‍म की पूरी टीम मौजूद थी। संगीत सेरेमनी शुरू होने से पहले स्‍टेज पर अनिल कपूर और अर्जुन मस्‍ती करते दिखे थे। चचा भतीजे के मस्‍ती भरे सवालों और जवाबों से कई खुलासे भी हुए।

यह भी पढ़ें: शाहरुख की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने फिल्‍म को लेकर बोला बड़ा झूठ

इवेंट में कभी अर्जुन पर अनिल के सवाल के तीर चल रहे थे तो कभी अनिल से अर्जुन सवाल कर रहे थे। इस पूरे सवाल और जवाब के सिलसिले में अनिल ने अर्जुन से सोनम, रिया और हर्षवर्धन में से फेवरेट कजिन का नाम पूछा था।

शुरुआत में अर्जुन इस सवाल का जवाब हंसकार टाल रहे थे। हालांकि बाद में अर्जुन ने इस बात का जवाब दिया। अर्जुन ने बताया सोनम कपूर को अपना फेवरेट कजिन बताते हुए कहा कि वह सोनम को लेकर बहुत प्रोटेक्‍टिव हैं।

यह भी पढ़ें: हनीमून से ब्लैक बिकिनी में मोना ने शेयर की नई तस्वीरें

उन्‍होंने कहा, ‘सोनम मेरी फेवरेट कजिन हैं। हम दोनों बराबर उम्र के हैं। दोनों एक ही स्कूल में पढ़े और शुरुआत से ही मैं उनको लेकर बहुत प्रोटेक्‍टिव रहा हूं और वह मेरी जिंदगी में हमेशा यूं ही रहेगी।’

बता दें, अर्जुन कपूर की फिल्म ‘मुबारकां’ 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इसमें अर्जुन और अनिल के अलावा आथिया शेट्टी और इलियाना डीक्रूज मुख्‍य किरदार में हैं। फिल्म में अर्जुन डबल रोल में हैं। इस फिल्‍म को अनीस बज्‍मी ने डायरेक्‍ट किया है।

वीडियो सोर्स: Viralbollywood

LIVE TV