सेवा विस्तार दिए जाने की सुर्खियों के बीच DGP सुलखान सिंह का हुआ विदाई समारोह

यूपी के डीजीपीलखनऊ। यूपी के डीजीपी सुलखान सिंह 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं। एक दिन पहले शुक्रवार को पुलिस लाइन में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा कि मेरे लिए गौरव का विषय है। इससे पहले सुलखान सिंह को सेवा विस्तार दिए जाने की सुर्खियों ने जोर पकड़ा था।

आयोजित किए गए विदाई समारोह में उन्होंने कहा, मुझे यूपी पुलिस का डीजीपी बनने का गौरव मिला। आज की परेड का मुझे सौभाग्य मिला। यूपी पुलिस का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। इस पुलिस ने हर जगह नाम रोशन किया है। यूपी पुलिस हर चुनौती से लड़ने के लिए तैयार है। पुलिस की बदौलत ही मैं यहां तक पहुंच पाया। मेरे सेवा काल में सबका सहयोग मिला। सभी लोगों को मेरी तरफ से धन्यवाद।

उन्होंने कहा कि, यूपी पुलिस ने हर चुनौती का सामना किया। सन् 1990-93 आतंकवाद का समय रहा। उस समय यूपी पुलिस ने आतंकवाद का भी डटकर मुकाबला किया मुझे ऐसी फोर्स का मुखिया बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कोई भी अधिकारी तभी कामयाब हो सकता जब अधीनस्थ अधिकारी उसका साथ दें।

हालांकि सुलखान सिंह के सेवा विस्तार के लिए उप्र सरकार दो दिन पहले केंद्र सरकार को सिफारिश भेज चुकी है। परेड की चिट्ठी वायरल होते ही सुलखान सिंह फिर चर्चा के केन्द्र में आ गए हैं।

गौरतलब है कि यूपी के डीजीपी रहे ए.के जैन को विदाई समारोह के बाद सेवा विस्तार मिला था।

 

LIVE TV