
कैम्ब्रिज। एक जवान के ऊपर एक नहीं महिलाओं के शोषण के सात-सात केस चल रहे हैं। यह बात सुनने में कितनी अशोभनीय है, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। एक जवान जिसपे सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है और अगर वही हैवान बन जाए तो समाज का क्या होगा, यह सोच पाना ही मुश्किल है।
एवन मोगरिज वो ब्रिटिश जवान है, जिसके खिलाफ सात जुर्म में कार्रवाई चल रही है। तीन मामलों में कोर्ट ने कोई सुनवाई न करते हुए सीधे सजा देने का निर्णय लिया है। तीन केस में से दो में उसने महिलाओं का शोषण किया है और एक के साथ रेप।
31 साल के इस जवा़न के ऊपर आरोप है कि इसने 18 साल की एक लड़की के साथ सुरे के गिल्डफोर्ड के वुडेन एरिया में रेप किया है। अब उसको पुलिस की हिरासत में ले लिया गया है।