आज साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानिए आपकी जिंदगी पर क्या होगा असर

सूर्य ग्रहण का असरआकाशगंगा में मौजूद नक्षत्रों की परिक्रमा के दौरान एक बार फिर ऐसी स्थिती बनी है, जिसकी वजह से सूर्य ग्रहण लगेगा। बता दें 21 अगस्त को रात 9:15 बजे सूर्यग्रहण की शुरुआत होगी। अगले दिन यानी 22 अगस्त को 2:34 के बाद पुनः सूर्य देव के दर्शन किए जा सकेंगे।

बता दें ग्रहण के दौरान देश में रात होगी इस कारण यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, लेकिन पश्चिमी यूरोप, उत्तर पूर्व एशिया, उत्तर पश्चमी अफ्रीका, अमेरिका, प्रशांत एवं एटलांटिक महासागर के क्षेत्रों में इसे देखा जा सकेगा।

आप जानते हैं कि सूर्यग्रहण के साथ अलग-अलग राशियों के जातकों पर भिन्न-भिन्न प्रभाव भी पड़ते हैं।

अमूमन इसके प्रभाव का असर बुरा ही माना जाता है, क्योंकी ग्रहण बुराई का सूचक है और दोष ही परिलक्षित करता है।

तो आइए जानते है, आपकी राशि पर ये ग्रहण कैसा प्रभाव डालेगा…

मेष राशि :- संतान पक्ष को लेकर परेशानी हो सकती है। प्यार के मामले संयम से काम लेना होगा, नहीं तो रिश्ते में परेशानी आएगी। सुख के साधनों के मामले ग्रहण का फल अनुकूल रह सकता है।

वृष राशि :- आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ेगा और आप परेशान रह सकते हैं। अगर आप अगले 15 दिनों में कोई नया का शुरू करने जा रहे है तो सोच-विचार कर फैसला लीजिएगा।

मिथुन राशि :- उग्रता और क्रोध में वृद्धि होगी खर्च भी बढे़गा। आपके लिए बेहतर होगा कि अपनी वाणी नियंत्रण रखें और वाद-विवाद से बचें नहीं तो परेशानी होगी।

कर्क राशि :- आर्थिक मामले में कोई भी फैसला गंभीरता से लें क्योंकि निवेश और लेन-देन में चूक से नुकसान हो सकता है। संचित धन खर्च करना पड़ सकता है। परिवार में तालमेल की कमी हो सकती है।

सिंह राशि :- सूर्य ग्रहण इसी राशि में हो रहा है जिससे आपको सेहत के मामले में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में मतभेद और विवाद हो सकता है। मान-प्रतिष्ठा का ध्यान रखें नहीं तो अपमान सहना पड़ सकता है।

कन्या राशि :- जीवनसाथी एवं कारोबार में साझेदार से विवाद में न उलझें नुकसान हो सकता है। इन दिनों आपके खर्चे बढ़ेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें आपके लिए हर तरह से बेहतर रहेगा।

तुला राशि :- कार्यक्षेत्र में उलझनों का सामना करना होगा। अपने काम में लापरवाही से बचें नहीं तो बना बनाया काम भी बिगड़ सकता है। मेहनत के अनुसार लाभ नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। आर्थिक मामलों में लापरवाही से बचें।

वृश्चिक राशि :- नौकरी व्यवसाय में कठिनाई आ सकती है। अधिकारियों से विवाद में न उलझें। घर में किसी बुजुर्ग या पिता की सेहत को लेकर परेशानी होगी। भाग्य का सहयोग बाधित होगा। यात्रा में कठिनाई आएगी।

धनु राशि :- ग्रहण का आपके कार्यक्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। आपको संयम और धैर्य से काम लेना होगा नहीं तो परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। भाग्य की बजाय परिश्रम और बुद्धि से काम लेना बेहतर रहेगा।

मकर राशि :- अचानक धन हानि होने की आशंका रहेगी इसलिए आर्थिक मामले में सोच समझकर फैसला लें। सेहत का भी ध्यान रखें।

कुंभ राशि :- पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल की कमी रहने से घर का माहौल बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सझेदारों एवं सहकर्मियों से मेलजोल बनाए रखें नहीं तो परेशानी होगी। सेहत का भी ध्यान रखना होगा।

मीन राशि :- विरोधियों एवं शत्रुओं से सावधान रहना होगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से परेशानी होगी। निवेश और धन के लेनदेन में मामले जोखिम से बचें।

LIVE TV