सुशांत के वकील का दावा कही ये बड़ी बात… एम्सह के डॉक्ट़र ने दी सफाई

दीक्षा जयसवाल की रिपोर्ट
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का कारण CBI जांच कर रही है। इस बीच सुशांत के वकील विकास सिंह ने दावा किया है कि एम्स की टीम ने उन्हें बताया है कि एक्टर की मौत गला घोंटने से हुई है। वकील विकास सिंह के दावे पर एम्स ने अपनी सफाई दी है। इतना ही नही सुशांत सिंह राजपूत के वकील विकास सिंह ने आरोप लगाया कि सुशांत को गला घोंटकर मारा गया है। वहीं डॉक्टर ने सफाई दी है कि वकील का बयान गलत है।

एम्स के फॉरेंसिक चीफ सुधीर गुप्ता ने कहा, ‘जांच अभी भी चल रही है, जो वह कह रहे हैं, वह ठीक नहीं है। हम सिर्फ गले के निशान और क्राइम सीन को देखकर इस परिणाम तक नहीं पहुंच सकते कि यह मर्डर है या फिर सुसाइड। इसमें जांच की जरूरत है, जो चल रही है और अभी तक कोई भी परिणाम नहीं निकाला गया है।’

आपको बता दें कि पहले सुशांत मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी। इसके बाद में सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने यह केस सीबीआई को सौंप दिया गया था।

LIVE TV