सुशांत केस में ‘अफवाह गैंग’ की असलियत बेनकाब, क्या TRP के लिए की गई हदें पार?

सुशांत सिंह राजपूत के मामले से जुड़ा सबसे बड़ा सच अब देश के सामने आ गया है। बता दे मुंबई में 14 जून को सुशांत की आत्महत्या हुई थी । CBI को सौंपी गई AIIMS की रिपोर्ट कहती है कि सुशांत सिंह राजपूत की मुंबई में उनके घर पर हत्या नहीं हुई बल्कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी। सुशांत सिंह राजपूत के मामले से जुड़ा सच की उन्होंने खुद आत्महत्या की थी अब ऐसे में सवाल उठता है कि सुशांत सिंह राजपूत पर ‘झूठ’ से किसे फायदा हुआ? क्या TRP के लिए मीडिया ने देश को जमकर ‘मनोहर कहानियां’ सुनाईं?

वही इस मामले में मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा कि उनकी पुलिस की जांच शुरू से सही थी। लेकिन उस पर जानबूझकर आरोप लगाए दा रहा थे। जिससे जांच भटकाई जा सके, अब एम्स की रिपोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच को सही सिद्ध कर दिया है। अब सवाल ये है कि क्या वे लोग जवाब देंगे। जिन्होंने शुरू से सुशांत के केस में देश को झूठी मनगड़ कहानियां दीं।  TRP के लिए दिन रात चैनलों पर मनोहर कहानियां चलाते रहे। क्या सुशांत की मौत का सच ‘थ्योरी गैंग’ को कबूल होगा? आखिर सुशांत की आत्महत्या को हत्या किसने बनाया? सुशांत सिंह राजपूत पर ‘झूठ’ से  किसे फायदा किसको हुआ? क्या इन सब कहानियों के बाद अब जनता विश्र्वास कर पाएंगी या किस पर विश्र्वास करेंगी?

LIVE TV