सुविचार: चाणक्य नीती के अनुसार जीवन में सफल होने के लिए याद रखें यह बातें

व्यक्ति चाहें जितना भी प्रयास कर ले पर हर कामों में सफलता इतनी आसानी से नही मिल सकती। लोग सफल होने के लिए कई प्रयास करते हैं पर किन्हीं कारणों वश उन्हें असफलता का मुंह देखना पड़ता है। असफलता मिलते ही लोगों का आत्मबल कम हो जाता है जिससे वे प्रयास करना छोड़ देते हैं और कभी भी आगे नही बढ़ पाते। यदि आप भी सफल होना चाहते हैं तो चाणक्य द्वारा बताई गई इन नीतियों को जानें-

  1. यह कैसा समय है
    चाणक्य के अनिसार वहीं व्यक्ति को सफलता मिलती है जिसको यह पता होता है कि उसका समय कैसा चल रहा है। यदि आप औरों से समझदार हैं तो आपको अपने वर्तमान समय की जानकारी अवश्य होगी। आप बेहतर जानते होंगे कि अभी सुख के दिन हैं या दुख के। आपको हमेशा याद रखना होगा कि यदि आपके सुख के दिन हैं तो आपको अपने अपने अच्छे कार्य करते रहना चाहिए और यदि आपके दुख के दिन है तो आपको अपने काम के साथ धैर्य भी बनाए रखना चाहिए।

2. मुझमें कितनी शक्ति है
हर एक व्यक्ति के लिए यह जरुरी है कि उसे अपनी शक्ती का पता होना चाहिए। हमको पता होना चाहिए कि हम में कितनी क्षमता है और हम क्या कर सकते हैं। चाणक्य कहते हैं कि हमें वही कार्य करना चाहिए जो लगे कि हम इसे करने में सक्षम हैं। असफल होने का एक कारण यह भी है कि हम अपनी शक्ति से अधिक कार्य करने का प्रयास करते हैं।

3. हमारे मित्र कौन हैं
हर व्यक्ति को यह पता होना चाहिए कि कौन उसके मित्र हैं व कौन शत्रु हैं। हमें मित्रों के वेश में छुपे शत्रुओं को पहचान कर उन से दूर रहना चाहिए। यदि आपको अपने जीवन में सफल होना है तो अपने सच्चे मित्र की मदद लेनी होगी। यदि आपने मित्र के वेश में छुपे शत्रु से सहायता ली तो याद रखियेगा आप सफल होने से वंचित रह जाएंगे।

LIVE TV