
हम लोग सुबह-सुबह उठकर कई चीजें ऐसी कर देते हैं जिसकी वजह से हमें जिंदगी में भारी नुकसान हो सकता है. ऐसे में हमें ध्यान रखने की आवश्कता है कि हम उन बातों को न दोहराएं. आइए जानते हैं वो 8 बाते….
- बहुत से लोग सुबह उठते ही अपने चेहरे को आइने में देखते हैं। वास्तुशास्त्र में ऐसा करना अशुभ माना जाता है। सुबह उठते ही आइना देखने की बजाय अपने दोनों हाथ की हथेलियों को जोड़कर ईश्वर का ध्यान करना चाहिए। इससे दिन सकारात्मकता के साथ गुजरता है।
- सुबह तेल लगे हुए बर्तन देखने से आपका पूरा दिन खराब जाता है इसलिए संभव हो तो रात के समय ऐसी चीजों को दूर रख कर सोएं।
- सुबह-सुबह कभी भी बंदर का नाम नहीं लेना चाहिए भले ही बंदर आपको दिख जाए। मान्यताओं के अनुसार इससे दिन उलझनों में बीतता है और समय से भोजन नहीं मिल पाता है।
- सुबह उठकर परछाई देखने से भी बचना चाहिए, फिर चाहे वह खुद की हो या दूसरों की। छाया देखने पर दुर्भाग्य बना रहता है। छाया देखने से उस मनुष्य में डर, तनाव और कपन्फ्यूजन बढ़ता है।
- सुबह-सुबह अगर आप किसी कुत्ते को घर के बाहर लड़ाई करते हुए देखते है तो इसे अशुभ माना जाता है।
- सुबह उठते ही किसी जानवरों के फोटो भी नहीं देखने चाहिए। कहते हैं इससे दिनभर विवाद और उलझनों बना रहता है। इसलिए अपने कमरे में जानवरों के फोटो न लगाएं।
- सुबह उठकर किसी के साथ उलझ जाना अच्छा नहीं होता है। इसका नकारात्मक प्रभाव सीधे आपके मानसिक विकास को चोट पहुंचाएगा। साथ ही आप किसी भी काम को मन लगाकर नहीं कर पाएंगे।
- वैसे तो स्मोक किसी भी समय करो, यह नुकसानदेह ही होता है, लेकिन सुबह उठते ही सिगरेट पीना बहुत ज्यादा खतरनाक हो सकता है। सुबह-सुबह स्मोक करने से कैंसर होने की आशंका बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।