कपिल की याद में सुनील हुए भावुक, ट्वीट किया वीडियो
मुंबई। सुनील ग्रोवर का कपिल शर्मा से झगड़ा हो जाने के बाद दोनों के बीच काफी दूरियां आ गई हैं। काफी दिनों तक सुनील ने अपने झगड़े पर कोई स्टेटमेंट नहीं दी थी। कुछ दिन बाद उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर कपिल के सामने अपनी बात रखी थी। काफी समय बाद अब सुनील ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने दिल की बात कह रहे हैं।
फ्लाइट में हुए विवाद के बाद से सुनील ने कपिल का शो से किनारा कर लिया था। उसके बाद शो के बाकी सदस्यों ने भी कपिल का साथ छोड़ सुनील का हाथ थाम लिया था। उस समय से कभी सुनील के नए शो की खबरें आ रही हैं तो कभी कपिल के शो में वापसी की खबरें।
इन दिनों सुनील ग्रोवर सब विवादों और अफवाहों से दूर विदेश में हैं। सुनील चेक रिपब्लिक के शहर प्राग में लाइव शो के लिए वहां गए हुए हैं। खाली समय निकालकर उन्होंने अपने सुकून भरों पलों की तस्वीरें शेयर की हैं।
तस्वीरों के साथ सुनील ग्रोवर ने एक वीडियो शेयर किया है जो उनके दिल का हाल बयां कर रहा है। वीडियो देखकर ये कहा जा सकता है कि कपिल से अलग होने के बाद सुनील की जिंदगी बेरंग नजर आ रही है। इतना ही नहीं सुनील ने वीडियो में एक मैसेज भी दिया है जिसमें ‘खुश रह तू’ लिखा है।
सुनील ने यह वीडियो सूर्यास्त के बाद का हाल बयां करते ट्वीट किया है। इससे पहले उन्होंने सूर्यास्त से पहले की एक तस्वीर भी शेयर की है। इसमें वह एक लड़की के साथ बैठे काफी खुश नजर आ रहे हैं।
After Sunset. pic.twitter.com/5sqgGPhEPb
— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) June 7, 2017