सीबीएसई में कक्षा 1 से 8 तक के पाठ्यक्रम में जोड़ा गया ये नया सब्जेक्ट

CBSE ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आगामी 2019-20 सत्र के लिए एक जरूरी अधिसूचना जारी की है। सभी सीबीएसई संबद्ध स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के स्टूडेंट्स को अब इस शैक्षणिक सत्र से (फिजिकल एजुकेशन) शारीरिक शिक्षा विषय का अध्ययन अनिवार्य होगा। पिछले साल सीबीएसई के सभी स्कूलों में यही विषय कक्षा 9 से 12 के लिए अनिवार्य किया गया था। अब कक्षा 1 से 8 के लिए शारीरिक शिक्षा विषय की कक्षाएं अप्रैल 2019 में शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगी।

सीबीएसई में कक्षा 1 से 8 तक के पाठ्यक्रम में जोड़ा गया ये नया सब्जेक्ट

आधिकारिक सूचना के अनुसार, “बोर्ड ने सत्र 2019-20 से बच्चों के समग्र विकास के उद्देश्य से कक्षा एक से आठ तक के लिए स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा कार्यक्रम लागू करने का निर्णय लिया है।” छात्रों के लिए शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य बनाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश और अन्य जरूरी जानकारियां जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएंगी।

शहनाज हुसैन की इन टिप्स से होली में रखे अपनी त्वचा का खास ख्याल

आधिकारिक अधिसूचना में बोर्ड ने स्कूलों को सत्र 2019-20 के लिए समय सारिणी तैयार करने की भी सलाह दी है। अधिसूचना में कहा गया है, “उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुए, स्कूलों को सलाह दी जाती है कि सत्र 2019-20 के लिए समय सारणी तैयार करते समय, सत्र 2019-20 के लिए कक्षा 1 से 8 के लिए स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा (एचपीई) के लिए हर दिन एक पीरियड रखा जा सकता है।”

ये 7 आहार बढ़ाएं पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या, बढ़ती है प्रजनन क्षमता

यह विषय इसी सत्र से बच्चों को पढ़ाया जायेगा और विधिवत तरीके से इस विषय की परीक्षा भी होगी। शारीरिक शिक्षा विषय का पाठ्यक्रम 100 अंकों का होगा और बोर्ड छात्रों का मूल्यांकन करने के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करेगा। इस सम्बन्ध में आधिकारिक सूचना जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

LIVE TV