सीतापुर में एंबुलेंस कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, मरीजों का हाल बेहाल

REPORT-समी अहमद/सीतापुर

यूपी के सीतापुर में एंबुलेंस कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए एंबुलेंस कर्मचारियों ने 93 एंबुलेंस गाड़ियों को आरएमपी इंटर कॉलेज में खड़ा कर चक्का जाम कर दिया। एंबुलेंस 108 और 102 के कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 एंबुलेंस कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल

मरीज एक स्थान से दूसरे स्थान पर इलाज के लिए नहीं जा पा रहे। वही एंबुलेंस यूनियन संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने जीवीके कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए। यूनियन के अध्यक्ष का कहना है की जीवीके कंपनी पायलट प्रोजेक्ट लाने जा रही है जिसके चलते हम लोग हड़ताल पर गए हैं।

रायबरेली में एम्बुलेंस पायलट हड़ताल पर, मांगों को लेकर हुए उग्र प्रदर्शन

पायलट प्रोजेक्ट में वेतन बंद कर दिया जाएगा और केस के आधार पर भुगतान किया जाएगा। जिससे हम लोगों के परिवार का पालन पोषण नहीं हो पाएगा।पिछले 3 महीनों से एंबुलेंस कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है जिससे कि कर्मचारियों का परिवार सड़क पर आ गया है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर मांगे नहीं मानी गई तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन जारी रहेगी।

LIVE TV