शिवपाल का फरमान : रजतजयंती कार्यक्रम में नहीं शामिल अखिलेश के ‘चहेते’

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की अंदरूनी कलह अब जगजाहिर हो चुकी है। इस कलह के चलते रोज नये-नये मामले सामने आ रहक हैं। कभी किसी को सुबह सस्‍पेंड किया जाता है तो शाम तक उसे वापस बुला जलया जाता है। लेकिन सीएम अखिलेश की चाचा शिवपाल से तनातनी थमती नही दिख रही है। जिसमें सपा प्रदेश अध्‍यक्ष शिवपाल पर लगातार टीम अखिलेश को तोड़ने का अरोप लग रहा है।

NEW DELHI, INDIA - MARCH 19: Shivpal Singh Yadav, Minister for Public Works Department, Irrigation, Co-operative, Flood Control, Land Development & Water Resources, and Lok Sabha MP Poonamben Madam during the 60th National Yadav Maha Sammelan organized by All India Yadav Maha Sabha at Talkatora Stadium, on March 19, 2016 in New Delhi, India. The All-India Yadav Mahasabha is a caste association established in 1924 for serving a broad body of Indian social groups mainly composed of Nandvanshi, Gwalvanshi and Yaduvanshi castes collectively known as the Yadav caste. (Photo by Sonu Mehta/Hindustan Times via Getty Images)

उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने रजत जयंती समारोह के तहत राजधानी लखनऊ में पार्टी कार्यालय में बैठक की।

बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव मुखातिब हुए। वहीँ बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने सपा प्रमुख के फैसले को दोहराया। जिसके मुताबिक, बर्खास्त नेताओं को सपा के रजत जयंती समारोह में एंट्री नहीं मिलेगी।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि, किसी भी बर्खास्त नेता को रजत जयंती समारोह में एंट्री नहीं दी जाएगी।

इस के लिए शहर के डीएम और एसएसपी को निर्देश दे दिए गए हैं।

बैठक में शिवपाल यादव ने कहा कि, बर्खास्त नेताओं को कार्यक्रम में घुसने नहीं दिया जायेगा। इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, उपद्रवी कार्यक्रम में घुसे तो एक्शन होगा।

LIVE TV