सिविक एक्शन के तहत पुंछ जिले में 75 छात्राओं को भारत दर्शन पर भेजा गया…
रिपोर्टर : राही कपूर
जम्मू-कश्मीर : पुंछ पुलिस ने सिविक एक्शन के तहत पुंछ जिले के 75 छात्राओं को भारत दर्शन पर भेजा, एसएसपी पुंछ ने झंडी दिखा कर रवाना किया।
पुंछ पुलिस अपनी कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को आगे बढ़ाते हुए पुंछ जिला पुलिस की तरफ से सिविक एक्शन कार्यक्रम के अंतरगत जिले के 75 छात्राओं के दूसरे दल को सात दिवसीय भारत दर्शन दौरे पर भेजा।
जज मुरलीधर के तबादले पर प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
इस पहले भी पुलिस की तरफ से 12 फरवरी को बच्चों का एक दल भेजा गया था। जहां यह बच्चे देश की राजधानी दिल्ली के अलावा दक्षिण भारत से चिन्नेई तक जाएंगे।
‘बात बिहार की’ अभियान को लेकर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के खिलाफ FIR दर्ज
इस भारत दर्शन दौरे को लेकर नगर के स्पोर्टस स्टेडियम में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दौरे पर जाने वाले बच्चों,उनके अभिभावक और पुलिस अधिकारियों ने भी भाग लिया।इस अवसर पर एस.एस.पी. पुंछ रमेश अंगराल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।
शाहीन बाग पर 23 मार्च को अगली सुनवाई, रोड प्रोटेस्ट के लिए नहीं- सुप्रीम कोर्ट
भारत दर्शन पर जाने वाले बच्चों से बातचीत करते हुए। उन्हें इस दौरे से लाभ उठाने का आहवान करते हुए। भारत दर्शन दौरे की बस को झंडी दिखा कर रवाना किया गया।
जज के तबादले को सियासत गर्म, प्रियंका ने केंद्र पर जमकर बोला हमला
इस अवसर पर जहां भारत दर्शन दौरे पर जाने वाले बच्चों ने खुशी प्रकट करते हुए पुलिस का धन्यवाद अदा किया।वहीं एसएसपी ने कहा कि इस दौरे से जिले के बच्चों को बाहर की दुनियां के बारे में जानकारी मिलेगी और वह समस्त भारत के बारे में जान पाएंगे।