सिलेंडर ब्लास्टः अब तक 17 लोगों ने तोड़ा दम, जानें पूरा मामला

REPORT – UMA MISHRA

मऊ – मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के वलीदपुर कस्बे में सोमवार की सुबह सिलेंडर ब्लास्ट में स्व. छोटू विश्वकर्मा का मकान ध्वस्थ हो गया था। इस हादसें में 33 लोग घायल हुए थे। जिसमें 13 लोगों की मौंत उसी दिन हो गयी थी। लेकिन बाकी बचे घायलों के मरनें का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक इस हादसें में मरनें वालों की संख्या 17 पहुच गयी है। जबकि अभी भी वाराणसी और आजमगढ के अस्पतालों में 9 लोग जिन्दगी और मौत से जूझ रहे है।

सेंल्डर ब्लास्ट कांड में गंभीर रुप से घायल सावित्री देवी पत्नी कतवारू को आजमगढ जिलास्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान सावित्री ने बुधवार को दम तोङ दिया। इसके बाद गुरुवार को ममता पुत्री स्व. छोटू विश्वकर्मा ने भी वाराणसी बीएचयू के ट्रामा सेन्टर में दम तोङ दिया।

इसके बाद भी मौतों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। शुक्रवार को मंशा पत्नी कन्हैया और शनिवार की सुबह सोनम पुत्री कन्हैया ने भी ट्रामा सेन्टर में दम तोङ दिया। सोमवार से ही लगातार हो रहे मौतों की मिलते ही पुरे कस्बे से मातम का साया छटने का नाम नही ले रहा हैं। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच जा रहा है। इस मामलें पर ज्यादा जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि इस हादसें में 33 लोग घायल हुए थे। जिसमें उसी दिन 13 की मौंत हो गयी थी। इसके बाद लगातार मौतों की संख्या में बढोत्तरी हो रही है।

अब यह संख्या बढ कर 17 पहुच गयी है। अभी भी 9 घायलों  की हालत गंभीर बनी है। गौरतलब हो कि इस हादसें में 33 लोगों घायल हुए थे। जिसमें 13 लोगों की हादसें के दिन ही मौत हो गयी थी। जबकि 20 लोगों को इलाज के लिए जनपद मुख्यालय सहित, आजमगढ और वाराणसी के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। जिसमें से सात लोगों को प्रारम्भिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।

दिवाली से पहले प्रशासन ने कसी कमर, मिलावट खोरों के खिलाफ उठाए कदम

वहीं 3 घायलों का ट्रामा सेन्टर वाराणसी, 3 घायलों का सर सुन्दर लाल बीएचयू वाराणसी, दो का मऊ जिलास्पताल और 05 घायलों का आजमगढ जिलास्पताल में इलाज चल रहा है। जिसमें जिन्दगी से जंग लङते लङते सावित्री, ममता, मंशा और सोनम ने दम तोङ दिया। अभी भी अस्पतालों में 9 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

LIVE TV