सिर्फ लड़कियों के लिए बने हैं ये ऐप्स, पुरुष भूलकर भी न करें इस्तेमाल…

आए दिन नए नए ऐप्स डेवलप किए जा रहे हैं। अब इनका फोकस एक पर्टिकुलर एज ग्रुप या जेंडर पर भी हो रहा है। महिलाओं को भी गैजेट फ्रेंडली होते देख अब उनके लिए भी खासतौर से ऐप्स डिजाइन किया जा रहे हैं।

हम आपको यहां बता रहे हैं कुछ ऐसे ही ऐप्स के बारे में जिन्हें केवल महिलाओं के लिए ही डिजाइन किया गया है।

ब्वॉयफ्रेंड मेकर

अगर आप ब्वॉयफ्रेंड की तलाश कर रही हैं तो हो सकता है इस ऐप से आपकी यह तलाश पूरी हो जाए। इस ऐप की मदद से आप अपना वर्चुअल ब्वॉयफ्रेंड बना सकती है। ऐप में इस वर्चुअल ब्वॉयफ्रेंड को स्मार्ट लुक देने के लिए फैशन आइटम्स दिए गए हैं।

इसके साथ चैट कर सकती हैं। साथ ही मेक हिम से फीचर की मदद से वर्ड गेम खेलकर आप हर दिन फ्री प्वॉइंट्स भी जमा कर सकती हैं।

अपनी खूबसूरती की तारीफ सुनने का अब इंतजार क्यों करना। वैनिटी ब्यूटी मीटर ऐप आपको बता देगा कि आप कितनी सुंदर दिख रही हैं। यह आईओएस ऐप है और पॉपुलर वेबसाइट हॉट ऑर नॉट के कॉन्सेप्ट पर काम करता है।

इसे डेवलपर्स फनीमाल्स ने बनाया है। गर्ल्स इस ऐप पर अपनी फोटो अपलोड करके ब्यूटी रेटिंग पा सकती हैं।

हेयरकास्टर

अगर आप अपने बालों को लेकर ज्यादा पजेसिव हैं और बार बार आइना देखना या बाल बनाने में घंटो लगाना आपकी आदत है तो यह ऐप आपके लिए ही है। ये आईओएस ऐप है और बताता है कि आज का वेदर आपके बालों पर कैसा असर करेगा।

साथ ही ऐप आपको किसी पर्टिकुलर डे का वेदर आपके बालों के लिए कैसा रहेगा ये भी बताता है। इससे आप अपने बालों का एडवांस में किसी भी वेदर कंडीशन के लिए प्रिपेयर कर सकती हैं।

यह ऐप महिलाओं को प्रीरियड्स डेट ट्रैक करने में मदद करता है। अगर आप भी उन महिलाओं में से हैं जिन्हें पीरियड्स की डेट याद नहीं रहती और आप हर महीने परेशानी में पड़ जाती हैं, तो ये ऐप आपकी मदद करेगा।

इसमें और भी कई फीचर्स हैं जैसे अगला पीरियड डेट, फटाइल डेज यहां तक कि ये आपके मूड के बारे में भी जानकारी देगा। आईट्यून्स पर ये ऐप आईएमएमैन नाम से है।
हैप्पी प्ले टाइम

यह फीमेल सेक्स एजुकेशन बेस्ड ऐप है। कार्टून के माध्यम से ये ऐप फीमेल एनाटॉमी समझाता है। टीना गॉन्ग नाम की ऐप डेवलपर ने इस ऐप को डेवलप किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार एप्पल ने इसे आईट्यून्स में रखने से यह कहकर बना कर दिया था कि ये उसकी टर्म्स एंड कंडीशंस को फुलफिल नहीं करता।

दूसरी शादी करने जा रहे है तो पढ़े SC का आदेश, वरना बन जाएंगे अपराधी

यह ऐप नेल आर्ट लवर्स के लिए है। इसमें 25000 से ज्यादा नेल डिजाइन्स हैं। यही नहीं इसमें उन्हें बनाने का तरीका बताने के लिए वीडियोज भी हैं। तो गर्ल्स इंतजार किसका है अपना नेल आर्ट बॉक्स निकालिए, ऐप डाउनलोड कीजिए और शुरू हो जाइए।

गर्ल्स ईजी हेयरस्टाइल्स स्टेप्स

एक ही तरह के हेयरस्टाइल बना बना कर अगर आप बोर हो गई हैं तो यह ऐप आपको नए नए हेयरस्टाइल बनाने में मदद करेगा। लॉन्ग, शॉर्ट, मीडियम से लेकर वेवी और कर्ली हेयर के लिए भी यहां खूबसूरत हेयरस्टाइल्स अवेलेबल हैं। तो अब हर पार्टी में बनाएं नया हेयरस्टाइल और सबका ध्यान आकर्षित करिए।

LIVE TV