‘सिटी ऑफ डेस्टिनी’ भारत का एक प्रसिद्ध बंदरगाह, जहां अंग्रेज भी रुकना करते थे पसंद

भारत का विशाखापट्टनम बंदरगाह शहरों में गिना जाता है। यह आंध्र प्रदेश एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। यह पूर्वी तट का एकमात्र प्राकृतिक बंदरगार है। पर्यटन के लिहाज से यह एक बहुत ही सुंदर शहर है। अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण यह शहर ‘सिटी ऑफ डेस्टिनी’और ‘द ईस्ट कोस्ट’ के नाम से दाना जाता है। यहां की प्राकृतिक वादियों के बीच यहां के नजारों को देखना काफी मनोरम लगता है। यहां घूमने-फिरने के कई स्थान मौजूद है। आप यहां पर अपने परिवार और अपने दोस्तों के साथ आकर एक अच्छा समय बिता सकते हैं।

काकीनाडा

विशाखापटट्नम शहर से यहां तक का फासला 152 कि.मी. तक का है। काकीनाडा का प्लान आप किसी भी वीकेंड में बना सकते हैं। यहां आकर आप काफी घूमने के स्थान के साथ-साथ यहां के जायकेदार व्यंजनों का भी टेस्ट कर सकते हैं। यहां पर मिलने वाली मिठाई दूर दूर तक प्रसिद्ध है। इतना ही नहीं यहां पर कई फिल्म की शूटिंग तक हो चुकी है। यहां का काकीनाडा बीच कई लोगों की आंखों में आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। यहां पर एक गांधीनगर के नाम का पार्क भी है। जहां पर बुद्ध की प्रतिमा स्थापित है। इसके अलावा आप यहां पर कोरिंग वन्यजीव अभयारण्य घूमने का प्लान कर सकते हैं।

श्रीकाकुलम

यह स्थान मुख्य शहर से 116 कि.मी की दूरी पर है। श्रीकाकुलम इस राज्य के खूबसूरत शहरों में से एक है। यह शहर इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि यह शहर सांस्कृतिक और प्राकृतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर आप पौराणिक दृष्टिकोण से जुड़े पन्नों के उठाएंगे तो आपको बता चलेगा कि यह स्थान बलराम जी ने बसाया है। आप यहां नागवल्ली नदी के मध्य स्थित गौतम बुद्ध की विशाल प्रतिमा देख सकते हैं।पर्यटन के लिहाज से यह स्थान बेहद ही खूबसूरत है। यहां पर तरह-तरह के खूबसूरत नजारें हैं। आप यहां आने का प्लान कभी कर सकते हैं।

अराकू वैली

यहां पर हम आपको बंदरगाह के बाद हिल स्टेशन के पास ले चलते हैं जहां पर आपको अनुपम शांति का अहसास होगा। यह हिल स्टेशन यहां के मुख्य शहर से महज 114 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। यहां से पर्वतीय, ऊंची-ऊंची चोटियों पर चढ़ना, वहां से खूबसूरत नजारों के देखना काफी मनोरम लगता कि मानो किसी दूसरी दुनिया में आ गए हैं। आप यहां की कुदरती खूबसूरती का लुत्फ उठाने के साथ-साथ कई तरह की एडवेंचर गतिविधियां का हिस्सा भी बन सकते हैं। अक शानदार अनुभव के लिए आप यहां के सफर का प्लान बना सकते हैं।

LIVE TV