सिंगल्स के लिए ही बने हैं भारत के यह खूबसूरत स्थल, एक बार जरूर बनाए जानें का प्लान

भारत विश्व के उन चुनिंदा स्थलों में गिना जाता है जहां हर तरह के सैलानी घूमने के लिए आते हैं। यहां के खान-पान के साथ यहां कई ऐसे स्थान पर अगर आप अकेले हैं तब भी जाकर समय बिता सकते हैं। यही वजह है कि बीते चंद वर्षों में भारत के देशीय और अंतराष्ट्रीय पर्यटन में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। आज हम आपको ऐसे स्थानों की सैर कराएंगे जहां आप अकेले और परिवार के साथ भी जा सकते हैं। यह वो स्थान है जहां आप एक अच्छा क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

नैनीताल, उत्तराखंड

उत्तराखंड की पहाड़ियों पर स्थित नैनीताल शहर धरती का स्वर्ग माना जाता है। कुछ लोग तो इस शहर को सपनों का शहर के नाम से भी जानते हैं। हरी-भरी पहाड़ियों और झीलों के बीच नैनीताल पर्यटकों के आर्कषण का केंद्र बना हुआ है। जहां मौज मस्ती के लिए जरूरत नहीं कि आप परिवार या पार्टनर के साथ आए। आप यहां कई एडवेंचर गतिविधियों भी कर सकते हैं।

मैसूर, कर्नाटक

सिंगल के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन की श्रृंखला में दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य का मैसूर भी आता है। मैसूर दक्षिण भारत के चुनिंदा सबसे प्राचीन शहरों में गिना जाता है। इस शहर को कर्नाटक का सांस्कृतिक हब कहा जाता है। मैसूर मुख्यत: अपने ऐतिहासिक पैलेस के लिए जाना जाता हैस, जिसे देखने के लिए दूर-दराज के सैलानी आते हैं। यह एक सुरक्षित शहर है जहां आप रात के समय में भी आराम से घूम सकते हैं। भारतीय इतिहास और संस्कृति की बेहतर समझ के लिए आप यहां की यात्रा कर सकते हैं।

उदयपुर, राजस्थान

राजस्थान का उदयपुर राजस्थानी संस्कृति और शाही जीवनशैली का अनूथा संगम है। राजस्थान के लोग कापी खुशमिजाज और मदद करने वाले होते हैं। राजस्थान के गांव और शहर आकर आप यहां अच्छे से घूम सकते हैं। अगर आप अपनी जिंदगी को अकेले ही जीना चाहते हैं तब भी यह शहर आपके लिए बहुत खास है।

काजीरंगा,असम 

अगर आप अपनी यात्रा को थोड़ा को रोमांचक बनाना चाहते हैं तो असम के काजीरंगा नेशनल पार्क की सैर का आनंद भी कर सकते हैं। यह सैर आपको एक अलग अहसास कराएंगी। काजीरंगा भारत के सबसे खास राष्ट्रीय उद्यानों में शामिल है। यहां आप वन्यजीव को बहुत करीब से देक सकते हैं। यहां पर तेंदुआ, फिशिंग कैट, सांभर, हिरण, लंगूर आदि जीवों को देखा जा  सकता है।

LIVE TV