सामने आया कॉमेडी किंग सुनील ग्रोवर का नया अवतार, नए लुक ने किया फैंस को इंप्रेस

मुंबई. कॉमेडी किंग और गुत्थी, रिंकू भाभी, डॉ. मशहूर गुलाटी के किरदार के नाम से मशहूर शानदर एक्टर सुनील ग्रोवर ने अपनी कमाल की एक्टिंग स्किलस और बेहतरीन कॉमेडी कैरेक्टर प्ले कर लोगों के दिलों में एक ख़ास जगह बनाई है। सुनील अपने फैंस को अक्सर ऐंटरटेन करते रहते है। गुत्थी, रिंकू भाभी और डॉ. मशहूर गुलाटी के बाद सुनील ग्रोवर का एक नया अवतार सामने आया है।

सुनील के इस नए अवतार का नाम रत्नागिरी है। दरअसल, सुनील ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वे नए गेटअप में नज़र आ रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे सुनील के इस वीडियो को फैंस काफ़ी पसंद भी कर रहे हैं। वीडियो में रत्नागिरी(सुनील ग्रोवर) का अपने बॉयफ्रेंड केतन से ब्रेकअप हो गया है।वीडियो में अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप की वजह बताते हुए सुनील कहते हैं कि लॉकडाउन में उन्हें भी केकिंग बेकिंग का मन कर रहा था, तो उन्होंने केतन से ब्लू बेरी मंगवाई। केतन ने यह कहकर लाने से मना कर दिया कि लॉकडाउन के बाद लाएगा। इस पर रत्नागिरी ने सन ऑफ रिच कहकर रिलेशनशिप तोड़ दी। क्योंकि केतन, ब्लू बेरी की जगह किशमिश का इस्तेमाल करने को कह रहा था।

https://www.instagram.com/p/CA7bGAyHV9r/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

LIVE TV