साध्वी प्राची चाहती हैं मुसलमान मुक्त भारत
रुड़की। हिंदूू नेता साध्वी प्राची ने देश के मुसलमानों को लेकर एक विवादित बयान दिया है। इस बयान के बाद ऐसा माना जा रहा है कि विपक्ष उन्हें और पार्टी को निशाना बनाएगा। साध्वी प्राची ने कहा है कि कांग्रेस मुक्त भारत तो हम बना चुके लेकिन अब मुसलमान मुक्त भारत बनना बेहद जरूरी है। साध्वी ने ये बयान रुड़की में दिया।
साध्वी प्राची के विवादित बोल
साध्वी ने सिर्फ इतना बोला ही नहीं बल्कि उन्होंने देश के सभी मुसलमानों पर तो हमला बोला ही लेकिन साथ ही बॉलीवुड के भी दो बड़े मुस्लिम सुपरस्टार्स को भी निशाने पर लिया। साध्वी ने शाहरुख को लेकर कहा कि दो फिल्में फ्लॉप होते ही शाहरुख खान को हिंदुओं की याद सताने लगी है। उन्होंने कहा कि ऐसा ही आमिर के साथ भी होना चाहिए। आमिर की फिल्म में सिर्फ चूहे ही दंगल करते नजर आने चाहिए। साध्वी बोलीं ये खाते तो हिंदुस्तान का हैं लेकिन गुणगान पाकिस्तान के करते हैं।
कुछ दिनों पहले रुड़की के लंढोरा में कुंअर प्रणव सिंह चैंपियन के महल पर हुए हमले के बारे में साध्वी प्राची ने कहा कि रंगमहल पर जो हमला किया गया यह पहले से सुनियोजित था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत तो हमने बना ही दिया है लेकिन अब सबसे ज्यादा जरूरत भारत को मुस्लिम मुक्त बनाना होगा जिस पर हम काम कर रहे हैं।
वहीं यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए उन्होंने भाजपा के चेहरे के बारे में कहा कि अगर योगी जी मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए जाते हैं तो भाजपा को करीब 300 सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अगर मुस्लिम मुक्त होगा तो जल्द ही उत्तम प्रदेश बन जाएगा।