सादे कपड़ों में जवानों ने जम्मू एवं कश्मीर के 6 पुलिसकर्मियों को पीटा

सादेश्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर के गांदेरबल जिले में कुछ जवानों ने एक सहायक सब इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। वे सादे परिधानों में थे। जवान अमरनाथ यात्रा पूरी करके लौट रहे थे, जब श्रीनगर से 62 किलोमीटर की दूरी पर गुंड इलाके में पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रुकने को कहा।

सूत्रों के मुताबिक, “गुस्साए जवानों ने छह पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और गुंड पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ भी की।”

यह भी पढ़ें: CAG रिपोर्ट में हुआ हैरान करने वाला खुलासा, जंग हुई तो 10 दिन भी नहीं टिकेगी भारतीय सेना

घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

यह भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा 2017 : काशी से प्रयाग तक राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ केसरिया

घटना की प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बारे में पूछे जाने पर पुलिस सूत्रों ने कहा कि सेना ने घटना की जांच का आदेश दिया है। इस मामले में अन्य कानूनी औपचारिकताएं भी पूरी की जाएंगी।

LIVE TV