इसके बारे में जानना है बेहद जरूरी, क्‍या है साइनस और क्‍यों हो‍ता साइनस इंफेक्‍शन

सर्दियों में खांसी-जुकाम और बुखार आमतौर पर महिलाओं को परेशान करता है। लेकिन इस मौसम में सबसे ज्‍यादा सर्दी-जुकाम परेशान करता है। और इससे बचने के लिए हम घरेलू नुस्‍खे अपनाने और थोड़ा आराम करके ठीक होने की सोचते हैं।

इसके बारे में जानना है बेहद जरूरी, क्‍या है साइनस और क्‍यों हो‍ता साइनस इंफेक्‍शन

और ज्‍यादातर महिलाओं को इससे आराम मिल भी जाता है। लेकिन अगर आपको ऐसा करने के बावजूद आराम नहीं मिल पा रहा है तो आपको बिना देरी किए डॉक्‍टर के पास जाना चाहिए क्‍योंकि यह साइनस का कारण हो सकता है। और साइनस को माइनस करने के लिए इसके बारे में जानना भी है बेहद जरूरी।

क्‍या है साइनस?

आपको बता दें कि साइनस काफी हद तक सर्दी-जुकाम जैसा ही होता है। जी हां इसके लक्षण कोल्‍ड और कफ की तरह ही होते हैं, इसलिए इसे डायग्नोज करना मुश्किल होता है। चेहरे के चार हिस्सों में साइन कैविटी होती है। गाल पर, आइब्रोज के ऊपर और आंखों के बीच एवं आखों के पीछे होती है। जब साइनस कैविटी में वायरल हो जाता है। उसमें म्यूकस भर जाता है। तो उसे साइनस इंफेक्शन कहते है।

जानें भारत के अनोखे शाही महलों के बारे में कुछ दिलचस्प बाते

इसे हल्‍के में ना लें

शहरीकरण के इस दौर में जिस तरह से प्रदूषण का स्तर बढ़ा है उससे अधिकतर महिलाएं सांस की प्रॉब्‍लम से परेशान रहने लगी है। यह समस्या आगे चलकर साइनस की बीमारी का रुप बन जाती है।

साइनस की बीमारी तब होती है, जब हमारे चेहरे की हड्डियों के पीछे मौजूद हवा से भरे साइनस गम्भीर हो जाते हैं और बहुत ज्यादा सूज जाते हैं। साइनस की बीमारी का सबसे नेगेटिव प्वाइंट यह है कि यह किसी भी उम्र की महिला को हो सकती है इसलिए इसे हल्के में ना लें और अपने सांस लेने के तरीकों पर दें।

क्‍यों हो‍ता है साइनस इंफेक्‍शन

साइनस इंफेक्‍शन होने पर sinuses में सूजन आने लगती है, बलगम बनने लगता है और नाक भी बंद होने लगती है। ये इंफेक्‍शन ज्‍यादातर वायरस इंफेक्‍शन के कारण होता है, लेकिन यह बैक्‍टीरिया इंफेक्‍शन के कारण भी हो सकता है।

इस महान खिलाड़ी के सामने ऐसे नतमस्तक हो गए कोहली, कहा- मेरे जीवन का सबसे…

यहां तक कि कई बार सर्दी-जुकाम होने पर भी होता है। इसके अलावा कई महिलाओं को एलर्जी और प्रदूषण या फिर परफ्यूम, सिगरेट के धुएं आदि में आने के कारण भी यह समस्‍या होती है। साइनस एक ऐसी बीमारी है जो आसानी से ठीक नहीं होती है।

फैलता नहीं है साइनस इंफेक्‍शन

साइनस इंफेक्शन वायरस और बैक्टीरिया दोनों प्रकार से हो सकता है। ऐसे में अगर आपको यह हुआ है तो आप कोल्‍ड फैला सकती है। लेकिन वायरस फैलाने का अर्थ यह नहीं है कि आप साइनस इंफेक्शन फैलाएंगी।

क्योंकि साइनस इंफेक्शन, कोल्‍ड और फ्लू के बाद वाली खुजली और जलन से पैदा होता है। यानि आप सर्दी जुकाम फैला सकती है। लेकिन साइनस इंफेक्शन नहीं फैला सकते है।

आपको बता दें कि अगर आपको कोल्ड और फ्लू के लक्षण एक हफ्ते से ज्यादा समय तक रहता है। तो आप तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। क्योंकि आमतौर पर कोल्ड और कफ 5 से 7 दिन में सही हो जाता है। लेकिन अगर यह ज्यादा दिन तक सहीं नहीं होता है। तो आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

LIVE TV