जानें भारत के अनोखे शाही महलों के बारे में कुछ दिलचस्प बाते

भारत के शाही महल भारत के समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास की कहानी कहते हैं। इन भव्य महलों में से बहुत से आज के समय के हैरिटेज पैलेस होटल की शक्ल ले चुके हैं, जहां कुछ वक्त गुजारकर आप भी बीते हुए सुनहरे अतीत को याद कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही 5 भव्य महलों के बारे में-

जानें भारत के अनोखे शाही महलों के बारे में कुछ दिलचस्प बाते

 

मैसूर का अंबा विलास पैलेस

मैसूर का अंबा विलास पैलेस

मैसूर का अंबा विलास पैलेस भारत के सबसे खूबसूरत महलों में से एक है। यहां मैसूर के शाही परिवार यानी वड्यार घराने के सदस्य रहते हैं। इसे रॉयल पैलेस ऑफ मैसूर भी कहा जाता है।

यह महल 1897 में बना था और 1912 में जाकर पूरा हुआ था। बाद में शाही परिवार के लोगों ने ब्रिटिश आर्कीटेक्ट हेनरी इर्विन के जरिए महल का विस्तार किया था। यह महल हिंदु, मुगल, गोथिक और राजपूताना शैली से प्रभावित है। इस महल की खासियत यह है कि इसमें 14 हिंदू मंदिर और बगीचे हैं। इस महल में मैसूर का प्रसिद्ध शाही दशहरा धूमधाम से मनाया जाता है।

ग्वालियर का जय विलास पैलेस

ग्वालियर का जय विलास पैलेस

ग्वालियर का जय विलास पैलेस घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च के बीच का समय परफेक्ट है। यहां धूमने के लिए भारतीयों की टिकट 100 रुपये और विदेशी सैलानियों की 600 रुपये प्रति व्यक्ति है। 1874 में बना यह महल विशाल है।

इसमें 400 कमरे हैं और यह 12,40,771 स्क्वायर फीट के विस्तार में बना है। इस महल के आर्कीटेक्ट में इतालवी, टस्कन और कोरिंथियन शैलियों का प्रभाव दिखता है।

साल 2019 के 9 ऐसे शुभ और अबूझ मुहूर्त, जो बिना किसी भ्रम के कर सकते हैं शुभ विवाह

लक्ष्मी विलास पैलेस, वडोदरा

लक्ष्मी विलास पैलेस, वडोदरा

वडोदरा का यह महल भारत के सबसे भव्य राजमहलों में से एक है। इसके इंटीरियर्स और डिजाइन इतने एलिगेंट हैं कि आपको यहां घूमने में काफी मजा आएगा। यहां घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च का सबसे अच्छा है।

महल घूमने के लिए भारतीयों पर 170 रुपये प्रति व्यक्ति का खर्च आता है। दिलचस्प बात ये है कि यह महल इंग्लैंड के बकिंघम पैलेस से चार गुना ज्यादा बड़ा है। इस महल का आर्कीटेक्चरल स्टाइल मराठा और इंडो-सारसेनिक है। यह महल 1890 में बना था और इसकी लागत उस समय में काफी ज्यादा आई थी।

पोषक तत्वों से भरपूर खीरा खाने से होते हैं अनेकों फायदे, पढ़े पूरा…

उदयपुर का सिटी पैलेस

उदयपुर का सिटी पैलेस

भारत के सबसे भव्य शाही महलों में शुमार उदयपुर का सिटी पैलेस अपनी सांस्कृतिक समृद्धता की कहानी कहता है। यह भारत के टॉप हैरिटेज पैलेस होटल्स में शुमार है। यह महल राजपूताना और मुगल शैली के संगम का बेहतरीन नमूना है। इस महल के भीतर छोटे-छोटे 11 महल हैं।

साथ ही इसमें उदयपुर का फेमस जगदीश मंदिर भी है। वैसे तो यहां महल घूमने के लिए महज 50 रुपये का खर्च है, लेकिन क्रिस्टल गैलरी, मेवाड़ साउंड एंड लाइट शो के लिए टिकट 500 और 150 रुपये के हैं।

जोधपुर का शाही उम्मेद भवन पैलेस

जोधपुर का शाही उम्मेद भवन पैलेस

जोधपुर का शाही उम्मेद भवन पैलेस की बात ही निराली है। यह विशाल महल सबसे बड़े प्राइवेट रेजिडेंस के तौर पर फेमस है। इसमें कुल 347 कमरे हैं। इस महल के तीन हिस्से हैं, जिनमें एक लग्जरी होटल, शाही परिवार का घर और एक म्यूजियम हैं।

साथ ही इस महल का सबसे बड़ा आकर्षण है यहां के शाही घराने की गाड़ियां। यहां एक गैलरी है, जहां आप सबसे अट्रैक्टिव ऑटोमोबाइल्स को देखने का मजा उठा सकती हैं।

तो देर किस बात की, इन शाही महलों को देखने का प्लान बनाइए और यहां घूमते हुए देश के सुनहरे अतीत में चले जाइए, जब यह सोने की चिड़िया कहा जाता था। भारत का स्वर्णिम अतीत और उसकी समृद्धि विरासत देखकर आपको काफी मजा आएगा और बहुत सारी रोचक चीजें भी पता चलेंगी।

LIVE TV