शिवपाल बोले- रामगोपाल नहीं लड़ेंगे चुनाव

मैनपुरी| उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने आज मैनपुरी में एक साइकिल रैली निकाली| करहल के असरोही से देवली तक निकाली गयी इस रैली में सपा के कार्यकर्ताओं के साथ शिवपाल ने भी साइकिल चलाई|

साइकिल रैली

साइकिल रैली में बोले शिवपाल

इस मौके पर शिवपाल ने प्रो.रामगोपाल के विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलो को सिरे से खारिज कर दिया| उन्होंने इसे साजिश खोर लोगों की तरफ से फैलाई जा रही अफवाह करार दिया|

इस रैली के दौरान शिवपाल यादव साक्षी महाराज से ख़ासा नाराज़ दिखे| उन्होंने कहा कि, ‘संतों को ऐसी असभ्य भाषा शोभा नहीं देती, कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो लेकिन कानून तोड़ने वालों को सपा सरकार बिलकुल भी नहीं बर्दाश्त नहीं करेगी| कानून तोड़ने वालों पर हर हाल में  कार्रवाई की जायेगी|

शिवपाल यादव ने सपा के वर्तमान विधायकों के टिकट कटने पर कहा कि इस मामले में अभी विचार नहीं किया जाएगा| फिलहाल हमारी कोशिश सूखे और पानी की कमी से निपटने की है| इसके लिए सरकार प्रबंध कर रही है|

उधर खबर मिली है कि समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी दूसरी सूची तैयार कर ली है| इस सूची को जल्द ही जारी कर दिया जाएगा| इसके तहत 20 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है|

ज्ञात हो कि सपा ने बीते 25 मार्च को विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी की थी| इस सूची में पार्टी ने सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले को अपनाते हुए मुस्लिम, यादव, राजपूत के समीकरण को साधने की कोशिश की थी| अभी बाकी बची 25 हारी हुई सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है|

LIVE TV