
REPORT:- नीरज सिंघल/सहारनपुर
थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा रसूलपुर गांव हाईवे पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान दो बाइक सवार युवकों को पुलिस द्वारा रोकने का इशारा किया गया, तो युवकों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।
थाना बिहारीगढ़ की तरफ भाग निकले। सूचना मिलने पर थाना बिहारीगढ़ पुलिस द्वारा प्रभावी चेकिंग शुरू की गई, जिसमें उक्त दोनों बाइक सवारों को रोकने का इशारा किया गया, तो दोनों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर गांव तबीपुर की तरफ भागने लगे, आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई।
जिसमें बदमाश 1-फैजान पुत्र बुद्धू कुरेशी निवासी गंदेवडा थाना फतेहपुर, सहारनपुर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। एवं 2-सावेज पुत्र नसीम उर्फ कल्लू निवासी गंदेवडा थाना फतेहपुर, सहारनपुर बाइक से गिरने से घायल हो गया।
घायल दोनों बदमाशों को इलाज हेतु जिला अस्पताल सहारनपुर में भर्ती कराया गया। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना बिहारीगढ़ पर आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
जानिए बड़े काम की चीज है भांग , रिसर्च में हुआ खुलासा…
संबंधित मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि घटना कल देर रात की है जब रूटीन चेकिंग के दौरान दो बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दी।
पुलिस ने दोनो बदमाशो का पीछा कर थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में दोनों बदमाशों को पुलिस दबोच लिया। आत्म सुरक्षा के लिए एक बदमाश पर पुलिस द्वारा गोली चलाई गई है जिससे वह घायल हो गया व एक बदमाश मोटरसाइकिल से भागते वक्त गिरकर घायल हुआ है।
दोनों बदमाशों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। यह दोनों पहले भी कई घटनाओं में जेल जा चुके हैं