युवक ने फ्लाइट में युवती को दिखाया प्राइवेट पार्ट, गिरफ्तार

प्राइवेट पार्टमुंबई। बेंगलुरु से मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E482 में सफ़र कर रहे एक शख्स को सहयात्री महिला के साथ छेड़छाड़ और उसे अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना मंगलवार सुबह की है। आरोपी सुबिन हम्सा तमिलनाडु में बिजनसमैन है। सुबिन हम्सा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप दर्ज किया गया। हम्सा को न्यायिक हिरासत में रखा गया है।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि इंडिगो फ्लाइट 6E482 मुंबई में सुबह 8।10 बजे लैंड हुई। पहले हम्सा ने उसे पकड़ने की कोशिश की और फिर खाने की ट्रे उसके ऊपर गिरा दी। एक एयरपोर्ट पुलिस ऑफिसर ने कहा, ‘जब महिला सो रही थी तब हम्सा ने उसे टच किया था। उसने इस अवांछित स्पर्श को नजरअंदाज किया और अपनी बैठने की पोजिशन बदल ली। हम्सा रुका नहीं, वह महिला को लगातार टच करने लगा। बाद में वह महिला को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा।’

दारोगा को ब्लैकमेल कर रहे थे ‘बंटी-बबली’, पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला ने क्रू मेंबर्स को सूचित किया और उन्होंने उसकी सीट चेंज करवा दी। इसके बाद फ्लाइट ऑफिसर्स ने एयरपोर्ट अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने हम्सा को हिरासत में ले लिया। हम्स को एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया गया।

उसने जमानत के लिए याचिका दायर की लेकिन कोर्ट ने याचिका पर गौर करने से पहले पुलिस से जवाब मांगा है। ठीक ऐसा ही एक मामला 19 जून को भी सामने आया था जब दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में एक महिला के सहयात्री ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी।

LIVE TV