न केवल महंगे, बल्कि ये सस्ते मेकअप प्रोडक्ट्स भी आपको दे सकते है परफेक्ट लुक

मेकअप करने वालों के लिए कई टिप्स हो सकती हैं। लेकिन मेकअप के लिए कौन सा ब्रांड इस्तेमाल किया जाए इसके लिए कुछ टिप्स आप जान लीजिए।

मेकअप का सही तरीका तो बहुत सारे लोग बताते हैं, लेकिन मेकअप क्या किया जाए ये कितने लोग बताते हैं? कई बार हम ये समझने लगते हैं कि महंगे प्रोडक्ट्स होंगे तो वो बेहतर होंगे और कई बार हम इसी चक्कर में बहुत खर्च कर बैठते हैं। पर ये कितना सही है? ऑस्ट्रेलिया की एक मेकअप आर्टिस्ट केली कर्नोहन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में अपने साथ हुई घटना शेयर की और साथ ही ये भी बताया कि महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें। केली के चेहरे पर बहुत से पिंपल्स आ गए थे और उन्हें 800 रुपए की क्रीम ने ठीक किया।

एक बार फिर नाले में बच्चे की गिरने की खबर आई सामने , सर्च ऑपरेशन जारी…

मेकअप आर्टिस्ट होते हुए भी केली ने कहा कि महंगे प्रोडक्ट्स की जगह अपनी अंदरूनी खूबसूरती पर ध्यान दें। केली का ये कहना भी सही है। वो अपने चेहरे पर हज़ारों के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल कर चुकी थीं, लेकिन उनका चेहरा ठीक भी एक सस्ती क्रीम से हुआ। न जाने हम भी ऐसे कितने प्रोडक्ट्स पर पैसा खर्च करते रहते हैं, लेकिन सच कहें तो उनका कोई हल नहीं निकलता।

https://www.instagram.com/p/BzeQxjKJYhl/?utm_source=ig_embed

केली का उदाहरण अनूठा है। कई बार मेकअप एक्सपर्ट हमें अपने वीडियो और इंस्टाग्राम के जरिए ऐसे प्रोडक्ट्स की जानकारी देते हैं कि उनको लेकर जेब ढीली करनी पड़े। पर अगर भारतीय महिलाओं को अपने लिए कुछ अच्छा अफोर्डेबल प्रोडक्ट चुनना है तो कौन सा चुने? ऐसी महिलाएं जो मेकअप करना शुरू कर रही हैं या टीनएजर्स जो बहुत ज्यादा खर्च मेकअप में नहीं करना चाहते हैं उनके लिए बहुत से प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं जैसे-

1. फा उंडेशन-

200 रुपए से लेकर 1000 तक की रेंज में भारतीय मार्केट में कई सारे प्रोडक्ट्स उपबल्ध हैं। ये बेहतरीन मेकअप बेस दे सकते हैं और साथ ही साथ बहुत हाई कवरेज भी देते हैं। अपनी स्किन के हिसाब से फाउंडेशन चुना जा सकता है। साथ ही अगर स्किन पर थोड़ी अनईवन टोन है तो थोड़ा लिक्विड बेस्ड फाउंडेशन ले सकते हैं। मिड रेंज सेग्मेंट में maybelline का लिक्विड फाउंडेशन। इसमें कई सारे शेड्स आते हैं। अगर अंडर 500 ही देखने हैं तो Coloressence Aqua makeup base Foundation, Streetwear Color rich foundation, Elle 18 का फाउंडेशन, लैक्मे इनविजिबल फिनिश फाउंडेशन और रेवलॉन का टच एंड ग्लो फाउंडेशन लिया जा सकता है। ये सभी प्रोडक्ट्स भारतीय स्किन टोन के हिसाब से बनाए गए हैं।

2. कॉम्पैक्ट –

मैट स्किन पाने और बेस मेकअप को सेट करने के लिए कॉम्पैक्ट बहुत अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं। मेकअप का टचअप करने के लिए भी यही विकल्प सबसे अच्छे होते हैं। ऐसे में 250 रुपए से कम में कई कॉम्पैक्ट अच्छा टचअप करने के काम आ सकते हैं। इसमें Lakme Radiance Compact और Maybelline का ऑल इन वन फेयरनेस ग्लो पाउडर सबसे अच्छे हो सकते हैं। इसके अलावा, कलरबार का यूवी परफेक्ट पाउडर भी इसी रेंज में मिलेगा। इसी के साथ आप Elle 18 और स्ट्रीटवियर के कॉम्पैक्ट ट्राई कर सकती हैं।

3. ब्लश-

ब्लश न सिर्फ चेहरे पर ग्लो लाता है बल्कि ये बेहतरीन ऑप्शन है अपने चेहरे को हाईलाइट करने का तरीका भी है। अगर अलग से मेकअप हाईलाइटर नहीं है तो ब्लश की मदद से भी ये किया जा सकता है। ब्लश की रेंज 200-250 के बीच अच्छा ब्लश आ जाएगा। Maybelline का चीकी ग्लो ब्लश एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसी के साथ कलरएसेंस का सैटिन स्मूथ लश और Oriflame क्रीम ब्लश भी अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर स्किन ड्राई है तो Oriflame वाला ऑप्शन बेहतर हो सकता है।

सोनिया-राहुल के साथ कांग्रेस सांसद का धरना जारी , जाने वजह…

4. लिपस्टिक-

सबसे बेहतर ऑप्शन है लिपस्टिक का। Lakme, लोटस, Maybelline, Coloressence, Elle 18 जैसे कई ब्रांड सस्ते दामों में बेहतरीन ऑप्शन देते हैं। हालांकि, यहां भी Colorbar velvet Matte lipsticks, Maybelline Color show lipsticks और Lakme Enrich Satins Lipsticks ज्यादा देर तक टिकती हैं। ये 300 से कम की रेंज में है।

5. काजल-

रोज़ काजल लगाने वाले अगर एक दिन बिना काजल लगाए निकल जाएं तो उन्हें लोग बीमार समझने लगते हैं। काजल आंखों में चमक लाता है और बेहतरीन लुक देता है। Lakme Kajal, Faces Magnet Eyes kajal और Maybelline Colossal kohl भारतीय महिलाओं के पसंदीदा काजलों में से एक है। इसी में Coloressence, Biotique, Lotus आदि काजल अच्छे विकल्प हो सकते हैं। ये सभी लॉन्ग लास्टिंग हैं और काफी अच्छा कवरेज देते हैं।

6. लिक्विड लाइनर-

अगर आप काजल से ही अपर लिड कवर करने के मूड में नहीं है तो लिक्विड लाइनर ले सकते हैं। इसके लिए Maybelline Hyper glossy eyeliner सबसे बेस्ट विकल्प हो सकता है। इसके अलावा, Miss Claire का पेन स्टाइल लाइनर भी अच्छा है। इसके अलावा, आप लेक्मे, कलरएसेंस जैसे ब्रांड्स पर भरोसा कर सकते हैं। लैक्मे का Black Impact eyeliner ज्यादा बेहतर कवरेज देगा।

7. मस्कारा-

अगर लाइनर के साथ-साथ मस्कारा भी इस्तेमाल करना है और आंखों को और हाईलाइट करना है तो Maybelline HyperCurl mascara और Lotus Herbals Mascara इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, कलरएसेंस का भी अच्छा मस्कारा है जो आपके मेकअप को हाईलाइट कर देगा।

तो ये सारे मेकअप ब्रांड्स आपको अफोर्डेबल और बेहतरीन मेकअप किट बनाने में मदद करेंगे। ये सभी मेकअप प्रोडक्ट्स अच्छा कवरेज देते हैं। तो आप भी इनमें से कोई ट्राई रक सकते हैं। हां, ये ध्यान रखिए कि मेकअप जैसी चीज़ ब्रांड की ही खरीदें। लोकल खरीदने में स्किन को नुकसान पहुंचने का खतरा है।

LIVE TV