सविंधान दिवस पर CM योगी का बयान- UP की क़ानून व्यवस्था देश के लिए एक नज़ीर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दैरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि आज भारत तेजी के साथ दुनिया की एक बड़ी ताक़त के रूप में उभर रहा है, उतनी ही तेजी के साथ वे षड्यंत्र भी प्रारंभ होते हुए दिखाई देते हैं, जो भारत को एक भारत, श्रेष्ठ भारत के रूप में आगे नहीं बढ़ने देना चाहते हैं।

सीएम योगी ने कहा, आज उत्तर प्रदेश की क़ानून व्यवस्था देश के लिए एक नज़ीर बन रही है। जब देश विभिन्न क़ानून व्यवस्थाओं की चुनौतियों से गुजर रहा होता है, तब उत्तर प्रदेश आनंद के साथ अपने पर्व और त्योहारों को आनंद के साथ मनाता हुआ दिखता है।

LIVE TV