सलमान की बढ़ी टेंशन, लूलिया की सिक्योरिटी टाइट

सलमान खान मुंबईबॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की शादी की उड़ती ख़बरों से तो आप सभी वाकिफ होंगे। दरअसल प्रीती जिंटा के रिसेप्शन में सलमान और लूलिया को एक-साथ स्पॉट किया गया था जिसके बाद खबरें आ रही थीं कि ये दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन इन ख़बरों से खफा सलमान ने मीडिया से बचाने के लिए लूलिया की सिक्योरिटी टाइट कर दी है।

सलमान खान ने लूलिया की बढ़ाई सिक्योरिटी

सलमान का कहना है इन ख़बरों की वजह से लूलिया को मीडिया में बेवजह अटेंशन मिल रही है, जिसको रोकना बहुत ज़रूरी है।

सलमान ने लूलिया की सिक्योरिटी में कोई कसर नहीं छोड़ी है, बल्कि लूलिया की सिक्योरिटी को समय-समय पर चेंज करते रहते हैं।

ख़बरों के मुताबिक सलमान और उनकी टीम खुद लूलिया की सिक्योरिटी पर नज़र बनाए रखती हैं ताकि कहीं से भी लूलिया की कोई तस्वीर न लीक हो जाए।

जानकारों ने बताया कि सलमान को लूलिया की बेवजह पब्लिसिटी अच्छी नहीं लग रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अफवाह लूलिया और उनकी ज़िन्दगी पर असर डाल सकती है।

हालांकि सलमान और लूलिया ने अपने रिलेशन के बारे में कभी भी ज़िक्र नहीं किया है, लेकिन आये दिन दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है। इसलिए खबरें आने लगी थीं कि दोनों इसी साल शादी कर लेंगे।

LIVE TV