सरकार की उपलब्धियां गिनाते-गिनाते कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, कहा- ‘किसी ने नहीं सोचा था..’

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मुंबई एक निजी चैनल के कार्यक्रम में पहुंचे। यहां अपने संबोधन में उन्होंने अपनी सरकार की उलब्धियां प्राथमिकता से गिनाई और कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्या किसी ने सोचा था कि 84 के दंगों के आरोपी कांग्रेसी नेताओं को सजा मिलेगी।


चार साल पहले ये भी किसी ने नहीं सोचा था कि 1984 के सिख नरसंहार के दोषी कांग्रेस नेताओं को सज़ा मिलने लगेगी, लोगों को इंसाफ मिलने लगेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यहां एक साइकोलॉजी रही है कि जब सरकार के खिलाफ आरोप लगाते हुए कोई अदालत में जाता है, तो माना जाता है कि सरकार गलत होगी और आरोप लगाने वाला सही। घोटाले हों, भ्रष्टाचार के आरोप हों, यही एक मानसिकता रही है।

हमारे यहां एक साइकोलॉजी रही है कि जब सरकार के खिलाफ आरोप लगाते हुए कोई अदालत में जाता है, तो माना जाता है कि सरकार गलत होगी और आरोप लगाने वाला सही। घोटाले हों, भ्रष्टाचार के आरोप हों, यही एक मानसिकता रही है।
उन्होंने कहा कि, ‘ये भी पहली बार हुआ है जब कुछ लोगों ने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए देश की सबसे बड़ी अदालत गए और अदालत से उन्हें दो टूक जवाब मिला कि जो काम हुआ है, वो पूरी पारदर्शिता से हुआ है, ईमानदारी से हुआ है। हमारे देश में ऐसा भी होगा, चार साल पहले ये भी किसी ने नहीं सोचा था।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि, ‘किसी ने नहीं सोचा था कि 1984 के सिख नरसंहार के दोषी कांग्रेस नेताओं को सजा मिलने लगेगी, लोगों को इंसाफ मिलने लगेगा। चार साल पहले ये भी किसी ने नहीं सोचा था कि एक दिन हेलीकॉप्टर घोटाले का इतना बड़ा राजदार, क्रिश्चियन मिशेल भारत में होगा, सारी कड़ियां जोड़ रहा होगा।’

जानिए दुनिया की सबसे विशाल “पक्षीराज जटायु” की मूर्ति के बारे में…

पीएम ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि, ‘क्या चार साल पहले किसी ने सोचा था कि भारत इतनी जल्दी फाइव ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमीज के क्लब में शामिल होने की तरफ अपना कदम बढ़ा देगा। किसी ने सोचा था कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की रैंकिंग में 142 से 77 पर आ जाएगा, भारत टॉप 50 में आने की ओर बढ़ चलेगा। भारत में एसी ट्रेन में चलने वाले लोगों से ज्यादा लोग हवाई सफर करने लगेंगे।’

LIVE TV