समुद्र किनारे फोटो खिंचवा रही थी महिला , हुआ कुछ ऐसा की देखकर होड़ गए होश

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जहां इस वीडियो में एक महिला टूरिस्ट समुद्र किनारे फोटो खिंचवाने के लिए खड़ी होती है, उसी दौरान एक तेज़ लहर आती और उसे बहा ले जाती है। देखा जाये तो ये वीडियो इंडोनेशिया के नुसा लेम्बोंगन के एक द्वीप डेविल्स टियर का है, जहां ये हादसा हुआ है।

 

समुंद्र

 

हालांकि महिला सही सलामत है। उसे डेविल्स टियर पर एक महिला दोनों हाथों को फैलाए और चेहरे पर स्माइल लिए पोज़ कर रही होती है, उसी दौरान पीछे से तेज़ रफ्तार में लहर आती है। इसकी चपेट में आकर महिला दूर जाकर गिरती है।

जानिए कैसे ‘चौकीदार चोर है’ का नारा देश के लिए बना संकट

बता दें की शुक्रवार को ये वीडियो पहली बार शेयर किया गया। जो देखते ही देखते वायरल हो गया है। और इस महिला को ज्यादा चोट नहीं आई है, उसे तुरंत ही हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। बाली के एक इंस्टाग्राम पेज़ पर भी इस वीडियो को शेयर किया गया।

दरअसल इस पोस्ट में लिखा गया कि इस वीडियो को लाइक और शेयर करें, ताकी लोग ये देख सके कि समुद्र के इतने पास खड़े होना कितना खतरनाक है। ऐसा ना करें और सावधान रहें। वही डेविल्ड बीच इंडोनेशिया का बहुत पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां हज़ारों की संख्या में लोग घूमने आते हैं।

LIVE TV