समाज सेवी संस्था ने किया ‘एक भारत सम्मान’ समारोह का आयोजन, लाइव टुडे के एंकर आलोक राजा को मिला विशेष सम्मान !

लखनऊ : बीते दिन 15 जून को राजधानी के बौद्ध संस्थान में शनिवार को समाज सेवी संस्था ‘स्वस्थ भारत-संवैधानिक भारत’ द्वारा ‘एक भारत सम्मान’ एवं समाज सेवी समारोह का आयोजन किया गया |

जिसमें समाज के बेहतर निर्माण के लिए 12 समाज सेवी संस्थाओं को उनके सराहनीय योगदान हेतु सम्मानित किया गया | कार्यक्रम का उद्देश्य समाज सेवी संस्थाओं को सम्मानित करने के साथ ही उनका आपसी समावेश बढ़ाना भी था |

इन 12 संस्थाओं के अलावा 2 विशेष लोगों को भी सम्मानित किया गया | जिसमें ‘लाइव टुडे’ के सीनियर एंकर आलोक राजा को विभिन्न सामाजिक विषयों पर अपनी पत्रकारिता के माध्यम से जागरूकता फैलाने के लिए सम्मानित किया गया |

 

अक्षय की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को रोहित शेट्टी ने दिलाई फ्री में करोड़ों की पब्लिसिटी

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायमूर्ती यू. सी. श्रीवास्तव ने की | साथ ही मुख्य अतिथि के तौर पर यूपी सरकार में राज्यमंत्री श्री लालजी प्रसाद निर्मल और राज्यमंत्री श्री महेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे |

इनके अलावा DIG जेल श्री उमेश श्रीवास्तव, विशिष्ट कार्यक्रम अधिशासी श्री ए. पी. मिश्रा मौजूद रहे | कार्यक्रम के आयोजक श्री दिलीप यशवर्धन ने कहा कि संस्था बड़े-बड़े परिणामों को न सोच कर उम्मीदों को छोटे-छोटे बीज बोने में विश्वास रखती है |

दिलीप यशवर्धन ने कहा कि इंसान की सेहत और देश का कानून अगर सही है तो वो हमें प्रगति को ओर ले जाते हैं | साथ ही कानून की जानकारी सभी व्यक्तियों को होनी चाहिए और ये शिक्षा का पार्ट होना चाहिए |

 

LIVE TV