अवश्य करें इन छह वस्तुओं का दान, पूरी होंगी सभी मनोकामना

वस्तुओं का दानशिव पुराण में व्यक्ति के दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं के लिए कई उपयोगी उपाय बताएं गए हैं. इनमे से कुछ उपाय दान से सम्बंधित है। शिवपुराण में 6 ऐसी चीजें बताई हैं, जिन्हें समय-समय पर दान करने से किसी का भी बुरा समय दूर हो सकता है। आईये जानते हैं किन चीजों का दान करने से कौन सी मनोकामना पूरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें:- रात में जन्मे लोग होते हैं खास, ये एक मंत्र खोलता है किस्मत के दरवाजे

अनाज:- शिवपुराण के अनुसार जो लोग अनाज का दान करते है, उनके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती है।

घी:- शिवपुराण के अनुसार जो लोग घी का दान करते हैं, उनकी शारीरिक कमजोरियां दूर होती हैं।

गुड़:– शिवपुराण के अनुसार गुड़ का दान करने से हमें शुद्ध और मनचाहा भोजन प्राप्त होता है।

वस्त्र:– शिवपुराण के अनुसार नए या पुराने कपडों का दान करने से आपकी उम्र बढ़ती है और आप निरोगी रहते हैं।

तिल:- शिवपुराण के अनुसार तिल का दान करने से शक्ति मिलती है और मृत्यु का भय दूर होता है।

नमक:- शिवपुराण के अनुसार नमक का दान करने से बुरा समय दूर होता है और श्रेष्ठ भोजन की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें:-इस फूल को खिलने में लगते 14 साल, इसी से हुई परमपिता की उत्पत्ति

देखें वीडियो:-

LIVE TV