सपा के छोटे नवाब को साइकिल से नहीं मिलती ‘किक’, ये तो हैं लम्बोर्गनी के दिवानें

लम्बोर्गनीलखनऊ। एक तरफ समाजवादी पार्टी में गृह युद्ध चल रहा है। पुत्र अखिलेश और पिता मुलायम के बीच सुलह के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। दोनों के बीच पार्टी के चुनाव चिन्ह साइकल को लेकर विवाद जारी है। दोनों ने चुनाव आयग में अर्जी दे रखी है। दूसरी तरफ मुलायम के छोट बेटे प्रतीक को साइकिल से कोई लेना देना नहीं है।

मुलायम के दूसरे बेटे प्रतीक यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे पांच करोड़ की कार चलाते हुए देखे जा रहे हैं। यू-ट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया गया है जिसमें प्रतीक लम्बोर्गनी हरकान चला रहे हैं। इसके साथ उनकी एक फोटो भी देखी जा रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=tLRf3uCe-_U

प्रतीक यादव मुलायम की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं। उनकी पत्नी अर्पणा लखनऊ से इस बार विधानसभा का चुनाव भी लड़ रही हैं। हालांकि, अभी तक प्रतीक सीधे राजनीति में आने से बचते रहे हैं। प्रतीक अपनी बॉडी बिल्डिंग के कारण भी जाने जाते हैं। यह उनका शौक रहा है।

प्रतीक यादव जो लम्बोर्गनी हरकान चला रहे हैं वो अपनी रफ्तार के लिए जानी जाती है। यह पलक झपकते ही 100 की रफ्तार पकड़ लेती है। 3.2 सेकंड्स में यह 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने की क्षमता रखती है। 5200सीसी 10 सिलेंडर इंजन होने के कारण इसकी टॉप स्पीड 325 किमी प्रति घंटा है।

LIVE TV