
यूपी के बुलंदशहर में बाल सुधार गृह में एक बाल बन्दी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक बाल बन्दी के परिजनों ने बन्दी ग्रह प्रशासन पर थर्ड डिग्री देने का आरोप लगा सनसनी फैला दी है। हालांकि प्रशासन ने सभी आरोपों को नकारते हुए बाल बन्दी की मौत को सुसाइड करार दिया है।

बुलंदशहर में बाल बंदी गृह में रोहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत का कारण प्रशासन की ओर से सुसाइड बताया गया है। हालांकि बाल बन्दी रोहित ने सुसाइड क्यों किया इसका जवाब किसी के पास नहीं है। अमरोहा जनपद के गजरौला के रहने वाले रोहित को लड़की भगा ले जाने के जुर्म में बाल बन्दी ग्रह में 30 जुलाई को लाया गया था। बाल बन्दी ग्रह से 20 दिन पूर्व रोहित और अन्य चार बन्दी बाल बन्दी गृह का ताला तोड़कर फरार हो गए थे। एक सप्ताह पूर्व रोहित ने हापुड़ पुलिस के सामने सरेंडर किया था। जिसके बाद रोहित को फिर से बुलंदशहर बाल बन्दी गृह लाया गया।

वहीं रोहित के परिजनों ने बाल बन्दी ग्रह प्रशासन पर रोहित को थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं परिजनों का दावा है कि रोहित को बन्दी ग्रह के स्टाफ से जान का खतरा बना हुआ था। जिसकी रोहित ने आशंका भी जाहिर की थी। रोहित के पिता की मानें तो बाल बन्दियों ने बन्दी ग्रह के स्टाफ की शह पर रोहित के साथ मारपीट की थी। जिससे उसकी कोल्हे की हड्डी और पसलियां भी टूट गई थी। परिजनों के मुताबिक बन्दी ग्रह प्रशासन रोहित से इस वजह से नाराज रहता था, क्योंकि वह अपने परिजनों से बन्दी ग्रह के स्टाफ के आचरण की शिकायत करता था। वहीं, फिलहाल परिजनों के आरोप के आधार पर डीएम बुलंदशहर रविन्द्र कुमार ने सिटी मजिस्ट्रेट को मामले की जांच सौंप दी है, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। वहीं मृतक बाल बन्दी का शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गया है।