संजय और मान्यता का इश्क वाला Love वायरल

संजय-मान्यतामुंबईएक्टर संजय दत्त के घर आने के बाद उनकी पत्नी मान्यता बहुत एक्साइटेड हैं। मान्यता अपने पति को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। वह कुछ न कुछ ऐसा करती हैं जिससे उनकी फैमिली में खुशी बरकरार रहे।

संजय-मान्यता का प्यार

बिपाशा और करण की रिसेप्शन पार्टी में भी संजय-मान्यता को स्पॉट किया गया था। उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

अब मान्यता ने संजय के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में संजय और मान्यता एक-दूसरे के प्यार में खोए हुए हैं। दोनों लोग साथ में डांस करते-करते हुए शाम का मज़ा भी ले रहे हैं।

खबरों के मुताबिक यह वीडियो बीते शनिवार की शाम का है। वीडियो में संजय और मान्यता की केमेस्ट्री दिख रही है। दोनों साथ में हसीन पल बिता रहे हैं। दोनों एक गाने पर डांस भी कर रहे हैं।

संजय दत्त का अभी तक का सबसे फेवरेट सांग रॉक एंड ब्लूज़ है। उम्मीद है कि यह कपल इसी गाने पर डांस करके अपनी शाम खूबसूरत बना रहा था।

इससे पहले संजय-मान्यता की सोफे वाली पिक को भी सोशल मीडिया ने क्यूट करार दिया था।

वीडियो देखें:

https://www.instagram.com/p/BF9qhxUiabM/

 

LIVE TV