श्रीलंका विस्फोटों के बाद बढ़ाई गई भारत के इन चर्चो की सुरक्षा

पणजी। गोवा सरकार ने रविवार को श्रीलंका में कई विस्फोट होने के बाद राज्यभर में गिरजाघरों की सुरक्षा कड़ी कर दी। इन विस्फोटों में 160 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने यहां पत्रकारों से कहा कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक प्रणब नंदा को गिरजाघरों की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘गिरजाघरों के इर्द-गिर्द सुरक्षा पहले ही कड़ी कर दी गयी है। मैं गोवा के आर्कबिशप से भी बात करूंगा और गिरजाघरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनकी मदद मांगूंगा।’’

उन्होंने श्रीलंका में विस्फोटों की निंदा करते हुए कहा, ‘‘गोवा को अतिरिक्त ऐहतियात बरतने की जरूरत है क्योंकि राज्य में गिरजाघरों की संख्या अधिक है।’’

श्रीलंका के तीन गिरजाघरों और तीन होटलों में एक साथ विस्फोट होने से 160 से अधिक लोग मारे गये और 450 से अधिक घायल हुए।

LIVE TV