
श्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर के न्यूनतम तापमान में शुक्रवार को भी गिरावट जारी है। श्रीनगर में बीती रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही, जहां तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, “आसमान साफ रहने से रात के तापमान में गिरावट आई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले 48 घंटों में राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की उम्मीद है।”
पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से चार 6.0 डिग्री नीचे और गुलमर्ग का शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
इस गांव की कहानी जानकर हो जाएंगे हेरान, 100 साल से नहीं मनाई ये त्योहार
जम्मू का रात के समय न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री, कटरा और बटोटे का 7.5 डिग्री, बनिहाल का 5.2 डिग्री और भदरवाह का 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।