आशिकी गर्ल श्रद्धा पर उनके ब्वॉयफ्रेंड को अब नहीं रहा यकीन

श्रद्धा कपूर मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर के बीच अफेयर की ख़बरों से तो आप सभी लोग वाकिफ हैं। इसी बीच खबर है कि इन दोनों में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। आपको बता दें कि फरहान अपनी वाइफ अधूना को भी छोड़ चुके हैं। लेकिन आखिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से दोनों लोग के बीच इतना मन-मुटाव हो गया है।

श्रद्धा कपूर पर नहीं रहा भरोसा

दरअसल श्रद्धा और फरहान अख्तर की रॉक ऑन 2 नवंबर में रिलीज़ होगी। इस फिल्म के लिए श्रद्धा ने अपनी आवाज़ दी है। अब बात यहां आकर फंस गई है कि श्रद्धा ने फरहान से फिर से गाना गाने के लिए कहा क्योंकि उन्हें लग रहा था कि वह और बेहतर गा सकती है। लेकिन फरहान ने उनकी एक ना सुनी और गाने को पास कर दिया।

वहीँ, श्रद्धा को अपनी बेहतरीन आवाज़ के लिए हर तरफ से तारीफें मिल रही हैं। इसी वजह से वह कोई भी चांस मिस नहीं करना चाहती हैं। उन्होंने फरहान से कहा कि वह एक बार और अपनी आवाज़ को रिकॉर्ड करना चाहती हैं लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

रॉक ऑन 2 के म्यूजिक एल्बम की चर्चा हर तरफ है। इस एल्बम को सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जा रहा है। ख़ास बात तो ये है कि रॉक ऑन फिल्म भी सुपरहिट रही। यही वजह है कि फरहान इस पार्ट के लिए भी खूब मेहनत कर रहे हैं।

इतना ही नहीं, खबर थी कि एक्ट्रेस प्राची देसाई का भी फिल्ममेकर्स के साथ झगड़ा हो गया है क्योंकि फिल्म में उनका कोई ख़ास किरदार नहीं है। वहीँ, प्राची ने भी इस बात की पुष्टि की है कि यह खबरें झूठी हैं और उनका फिल्ममेकर्स के साथ कोई झगड़ा नहीं है।

LIVE TV