श्रद्धा की शुरू हुई नई आशिकी, अब इस एक्टर को कर रहीं डेट

 श्रद्धा कपूर मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर के लव अफेयर से तो आप सभी लोग वाकिफ होंगे। लेकिन बीच में खबरें आ रही थीं कि श्रद्धा ने आदित्य को छोड़कर रॉक-ऑन 2 के को-स्टार फरहान अख्तर को डेट करना शुरू कर दिया है। खैर ‘आशिकी’ गर्ल श्रद्धा ने अब अपना फैसला बदल लिया है।

श्रद्धा कपूर की शुरू हुई नई आशिकी

अब आप सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर वह अब किसको डेट करने लगी हैं। अरे! श्रद्धा चाहे जितनी भी कोशिश कर लें लेकिन वह आदित्य को नहीं भूल सकती हैं। ख़बरों की मानें तो श्रद्धा और आदित्य ने एक साथ रहने का फैसला भी कर लिया है।

आपको बता दें कि ड्रीम टूर पर आदित्य अपने गैंग के साथ कैलिफ़ोर्निया चले गए थे। वहीँ, बाकी स्टार्स भारत लौट आए थे। उनके इस टीम में आलिया भट्ट,सिद्धार्थ मल्होत्रा, कटरीना कैफ और वरुण धवन शामिल थे। हाल ही में आदित्य ने ‘डियर ज़िन्दगी’ और ‘ओके जानू’ की शूटिंग ख़त्म की है। उसके साथ ही उन्होंने इस समय कोई भी फिल्म साइन नहीं की है। इसलिए उनके पास अतिरिक्त समय है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड यानी श्रद्धा कपूर के साथ कुछ पल बिता सकें।

वहीं, श्रद्धा इस समय एक्टर अर्जुन कपूर के साथ यू.एस में ओके-जानू की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन सिद्धार्थ से भी रहा नहीं जा रहा इसलिए वह श्रद्धा से मिलने के लिए यू.एस चले गए हैं।

 

 

LIVE TV