अब ये हॉलीवुड सिंगर देंगे इंडिया में Live Performance

शैगीमुंबई| ग्रैमी पुरस्कार विजेता सिंगर शैगी 21 अक्टूबर को यहां म्यूजिक परफॉरमेंस करने वाले हैं।

एक बयान के अनुसार, ‘मिस्टर बूमबास्टिक’ गायक कुर्ला के फिनिक्स मार्केटसिटी में डबलिन स्क्वायर पर परफॉर्म करेंगे।

यह भी पढ़ें; शाहरुख, सलमान और आमिर के बाद अब दीपिका भी उठाएंगी ये कदम

जमैका मूल के अमेरिकी सिंगर और रैपर तीन दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं।

वह मुंबई के अलावा पुणे और बेंगलुरु में भी प्रदर्शन करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें; ‘बाहुबली : द कन्क्लूजन’ में भल्लाल देव दिखेंगे इस नए अंदाज में

शैगी का इंडिया टूर

भारत में उनकी यह दूसरी यात्रा है। इसके पहले वह 2012 में कंसर्ट के लिए बेंगलुरु पहुंचे थे।

ओरविले रिचर्ड ब्युरेल संगीत की दुनिया में मुख्य रूप से शैगी के नाम से जाने जाते हैं।

वह 1995 में रिलीज ‘बूमबास्टिक’ और 2000 में रिलीज ‘इट वाज नॉट मी’ और ‘एंजल’ से लोकप्रिय हुए।

47 वर्षीय गायक की नई एल्बम 2015 में ‘दैट लव’ रिलीज हुई थी।

LIVE TV