सर्जिकल स्ट्राइक के बाद फिर लौटी बाजार में रौनक

शेयर बाजारमुंबई। सर्जिकल स्ट्राइक के अगले ही दिन शेयर बाजार फिर दमक उठा। देश के शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 38.43 अंकों की तेजी के साथ 27,865.96 पर और निफ्टी 29.90 अंकों की तेजी के साथ 8,621.15 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 19.71 अंकों की गिरावट के साथ 27,807.82 पर खुला और 38.43 अंकों या 0.14 फीसदी तेजी के साथ 27,865.96 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,955.21 के ऊपरी और 27,716.78 के निचले स्तर को छुआ। इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजार बुरी तरह से लुढ़का था।

सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा (3.06 फीसदी), गेल (3.06 फीसदी), ओएनजीसी (2.19 फीसदी), टाटा स्टील (1.78 फीसदी) और टाटा मोटर्स (1.62 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे सिप्ला (3.44 फीसदी), आईटीसी (1.63 फीसदी), कोल इंडिया (1.45 फीसदी), हिन्दुस्तान यूनीलीवर (1.12 फीसदी) और डॉ. रेड्डी (0.90 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 9.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,581.50 पर खुला और 29.90 अंकों या 0.35 फीसदी तेजी के साथ 8,621.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,637.15 के ऊपरी और 8,555.20 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 251.97 अंकों की तेजी के साथ 13,166.68 पर और स्मॉलकैप 266.30 अंकों की तेजी के साथ 12,780.80 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 18 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (3.16 फीसदी), तेल और गैस (1.70 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.64 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (1.47 फीसदी) और उपभोक्ता गैरअनिवार्य वस्तुएं एवं सेवाएं (1.38 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के एक सेक्टर तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.14 फीसदी) में गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 2,041 शेयरों में तेजी और 646 में गिरावट रही, जबकि 189 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

LIVE TV