शिल्पा शिंदे फिर बनेंगी ‘भाभीजी

शिल्पा शिंदेनई दिल्ली। ‘भाभीजी घर पर हैं’ की एक्स भाभीजी यानी शिल्पा शिंदे के फैंस के लिए खुशखबरी है। इस सीरियल से नाता तोड़ने वाली शिल्पा घर वापसी कर रही हैं। लेकिन या वापसी ज़रा हटकर होगी।

यह भी पढ़ें: सामने आया कंदील की हत्या का सच, हुई पहली गिरफ्तारी

शिल्पा शिंदे की घर वापसी

शिल्पा एक नए शो ‘कंट्रोवर्शियल भाभीजी’ में भाभीजी के ही रूप में नज़र आएंगी। यह शो डिजिटल मीडिया पर लांच होगा।

शिल्पा ने कहा कि जो लोग बेचैन थे कि शिल्पा कहां गायब हो गईं, क्या कर रही हैं, इस शो से उन लोगों को जवाब मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘भाभीजी घर पर हैं’ छोड़ने के बाद हुए विवादों पर यह शो एक जवाब की तरह होगा।

यह भी पढ़ें: धक धक गर्ल बोलीं, बचपन में बहुत शैतान थे वरुण

शिल्पा ने आगे कहा कि वह एक साधारण महिला हैं लेकिन लोगों ने उन्हें विवादित बना दिया है।

बीते दिनों शिल्पा ने शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ छोड़ दिया था। शिल्पा का शो के डायरेक्टर से  विवाद हो गया था। इसके बाद सीरियल में शिल्पा की जगह शुभांगी आत्रे ने ले ली थी।

LIVE TV