10 साल से पति बिस्तर पर हो रहा था फेल, गुस्साई पत्नी ने काट दिया…

शारीरिक संबंध
Demo pic

लखनऊ। शारीरिक संबंध वैवाहिक जीवन का एक बहुत ही अहम हिस्सा होता है, लेकिन क्या शारीरिक इच्छा पूरी ना होने पर कोई पत्नी अपने पति का प्राइवेट पार्ट भी काट सकती है। जी हां दिल्‍ली से सटे गाजियाबाद जिले में एक महिला ने गुस्से में आकर अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया।

महिला का कहना है कि शादी के 10 साल बाद मै मां नहीं बन पाई और इसकी वजह मेरा पति है जिसकी वजह से मैंने इस घटना को अंजाम दिया है।

गाजियाबाद की रहने वाली रीता (30) मां न बन पाने की वजह से डिप्रेशन का शिकार हो गई चुकीं थी। रीता ने कहा कि पति उसके साथ मारपीट भी करता था। बुधवार की सुबह पत्नी व पति के बीच एक बार फिर जमकर बहस हुई। इस बीच नाराज पत्नी ने पति का गुप्तांग ही काट दिया। चीख-पुकार मचने पर मदद के लिए पहुंचे लोगों ने पति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर उसकी हालत स्थित बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पत्नी का आरोप है कि उसका पति उसे टाइम नहीं देता था। वह कई बार पति से शिकायत भी कर चुकी थी, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। पुलिस ने यह भी बताया कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच संबंध नहीं बन पाते थे। इसलिए उनके यहां कोई बच्चा भी नहीं था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी को जेल भेजने की तैयारी कर ली है।

LIVE TV