शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली, हालत गंभीर, आरोपी हुआ गिरफ्तार !

रिपोर्ट – जावेद

गाजियाबाद: जिले में शादी समारोह से लाइव फायरिंग का वीडियो सामने आया है| जिससे पुलिस प्रशासन के नियमों पर सवाल उठने लगे हैं|

जब दूल्हा-दुल्हन वरमाला के लिए तैयार हो रहे थे उस समय उनके पीछे से एक शख्स फायरिंग कर रहा था | वीडियो में वह शख्स अंधाधुंध फायरिंग करता दिख रहा है |

मामला सिहानी गेट इलाके के नंद ग्राम का है जहां पर बारात आई थीं | हर्ष फायरिंग में एक युवक को गोली भी लग गई है।

दो लड़कियों ने आम के पेड़ से लटक कर की आत्महत्या , मामला संदिग्ध !

इस हर्ष फायरिंग का ही नतीजा है यह गोली युवक को जा लगी | गाजियाबाद के निवाड़ी इलाके से यह बारात आई थी जिसमें 20 साल का युवक भी शामिल होने आया था।

और उसके सिर में गोली लग गई | उसे पुष्पांजलि मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। पीड़ित को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और जाँच शुरू कर दी है | लेकिन देखने वाली बात यह है कि कई बार हर्ष फायरिंग पर बैन लगाने बाद भी ये वारदातें क्यों नहीं थम रही हैं |

 

LIVE TV