शादी के लिए लड़की नहीं मिली तो इस शख्स ने कब्र से चुरा ली लाश, पूरी खबर पढ़कर सहम जायेंगे आप…

चीन में कब्र से एक लड़की की बॉडी को ‘भुतहा शादी’ के लिए चुरा लिया गया। चीन के कुछ हिस्सों में अजीबोगरीब प्रथा रही है जहां दूल्हे या दुल्हन की शादी से पहले मौत हो जाने पर भुतहा शादी कराई जाती है।

ऐसा माना जा रहा है कि हेबेई प्रोविन्स में 18 साल की लड़की की बॉडी को भुतहा शादी के लिए चुराया गया  है।

पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। कब्र के पास लोगों के कुछ सामान मिले हैं जो चुराने वाले के हो सकते हैं।

शादी के लिए लड़की नहीं मिली तो इस शख्स ने कब्र से चुरा ली लाश

लड़की के परिवार वालों ने कहा है कि कुछ वक्त पहले एक अजनबी उनके घर आया था और डेड बॉडी खरीदने की इच्छा जाहिर की थी।

हालांकि, परिवार ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। भुतहा शादी के लिए आमतौर पर सिंगल रहते हुए मृत हुए लोगों की बॉडी इस्तेमाल की जाती है।

परिवार वालों ने ये भी कहा कि लड़की की कब्र में कोई भी कीमती सामान नहीं था।

कासगंज में साध्वी प्राची ने निकाली ‘तिरंगा यात्रा’, पूरी तरह बेबस दिखा प्रशासन…

चीन के शांजी प्रोविन्स में 2015 में 14 महिलाओं के शव को कब्र से ऐसी ही शादी के लिए चुरा लिया गया था।

हालांकि, डेड बॉडी से शादी कराए जाने की अजीब परंपरा को अगस्त 2006 में गैरकानूनी करार दिया गया था। कानून तोड़ने पर तीन साल तक की जेल की सजा हो सकती है।

LIVE TV