शादी करने जा रही हैं सिंघम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल, देखें बैचलर पार्टी की तस्वीरें

ख़ूबसूरत अदाकारा काजल अग्रवाल ने फैंस को एक बड़ी ख़ुशख़बरी दी है। दरअसल, काजल अग्रवाल बहुत जल्द शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रही है। अपनी शादी की जानकारी काजल ने खुद सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिए दी है। काजल अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी शादी की गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर किया है।

खबरों के मुताबिक, काजल 30 अक्टूबर 2020 को बिजनेसमैन गौतम किचलू संग शादी कर रही हैं। शादी से पहले काजल ने बैचलर पार्टी भी रखी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं।

यह भी पढ़ें : 8 अक्टूबर 2020 : जानें 8 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

वायरल हो रही उन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। काजल के फैंस उनकी शादी की ख़बर से काफी खुश हैं। सभी फैंस सोशल मीडिया के ज़रिए काजल को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CF_boUwHquE/?utm_source=ig_web_copy_link
LIVE TV