शर्मसार : देह व्यापार का झूठा आरोप लगाने वाली भारतीय महिला को सिंगापुर में जेल…

नई दिल्ली : सिंगापुर में एक भारतीय मूल की महिला को दो लोगों पर देह व्यापार में धकेलने की झूठी शिकायत पुलिस में देने के आरोप में दो सप्ताह की जेल की सजा सुनाई गई है। वहीं मंगलवार को खबर दी कि कलाईसेल्वी मुरुगियन (24) ने पिछले साल अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।

 

सिंगापुर

 

बता दें की मुरुगियन ने बीते वर्ष पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति और एक महिला ने उसे देह व्यापार में धकेला था। जहां वह नहीं चाहती थी कि उसके पति को मालूम चले कि वह सिंगापुर में क्या काम करती है। जहां  उसने पुलिस निरीक्षक मोहम्मद रफीक मोहम्मद इसहाक को गलत जानकारी देते हुए बयान दर्ज कराया था।

फैक्टरी में सिलेंडर फटने से हादसा, इतने मजदूर झुलसे

खबरों के मुताबिक मामले की सुनवाई के दौरान उप लोक अभियोजक ग्रेस गोह ने अदालत को बताया कि मुरुगियन ने पुलिस छावनी परिसर में 1 एक नवंबर को बयान दर्ज कराने के दौरान पुलिस निरीक्षक से झूठ कहा।

लेकिन इस आधार पर आरोपी व्यक्ति और महिला को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि आरोप लगाने वाली महिला ने इसके अगले ही दिन दोपहर करीब ढाई बजे अपना झूठ कबूल कर लिया था।

दरअसल इसके बाद आरोप लगाने वाली महिला ने जिला अदालत के न्यायाधीश क्रिस्टोफर टैन से माफी का अनुरोध किया क्योंकि उसे भारत में अपने परिवार को ध्यान रखना होता है।
जहां इस पर न्यायाधीश टैन ने कहा कि महिला के झूठ के कारण दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही पुलिस संसाधन व्यर्थ गए। उन्होंने मुरुगियन को दो सप्ताह की जेल की सजा सुनाई। लेकिन अदालती दस्तावेजों में यह जानकारी नहीं है कि वह सिंगापुर में क्या करती थी।

LIVE TV